फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police investigation after Student murdered in Bhojpur invited to birthday party

Bihar News : विद्यालय के पीछे मिली छात्र की लाश, बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर दाग दी गोली

Sun, 18 Aug 2024 02:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 18 Aug 2024 02:36 PM IST
सार

Bihar : बिहार में अपराधियों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी।  घटनास्थल पर पुलिस बल और एफएसएल के साथ डॉग स्क्वायड की टीम पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।  

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police investigation after Student murdered in Bhojpur invited to birthday party
मृतक छात्र का प्रोफाइल फोटो और अस्पताल में जुटे परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के आरा में हथियारबंद अपराधियों ने एक आठवीं क्लास के छात्र की निर्मम हत्या कर दी है। अपराधियों ने घटना को अंजाम उस वक्त दिया जब छात्र अपने दादा के साथ दलान में सो रहा था। तभी देर रात उसके मोबाइल पर किसी ने फोन कर बर्थडे पार्टी में जाने के लिए घर से बाहर बुलाया और फिर गांव के मिडिल स्कूल के पास ले जाकर उसे  गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। अपराधियों ने उसको दो गोली मारी और फिर वहां से फरार हो गये। घटना इमादपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव की है। मृतक इमादपुर गांव निवासी विधानंद पांडेय का पुत्र पुष्पम राज कुमार उर्फ भोलू (13) था।

विज्ञापन


कॉल कर के बुलाया और फिर मार दी गोली 
घटना के संबंध में मृतक के चचेरे चाचा ऋषि राज ने बताया कि उनका भतीजा पुष्पम राज शनिवार की रात खाना खाकर अपने दादा के साथ दलान में सोया हुआ था। इसी बीच उसके मोबाइल पर किसी ने फोन कर बर्थडे पार्टी में बुलाया और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के चचेरे चाचा ऋषि राज ने बताया कि मेरे भतीजे की लाश गांव के मिडिल स्कूल के पास मिली। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह बालू लदे ट्रैक्टर चालक की नजर उस पर पड़ी तब उसने लाश मिलने की सूचना हमलोगों को दी।
विज्ञापन


एसपी ने कहा प्रेम प्रसंग में हुई है हत्या 
घटना के संबंध में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने व्हाट्सएप्प के माध्यम से प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि कल बीती देर रात पीरो अनुमंडल के इमादपुर थाना अंतर्गत इमादपुर गांव में पुलिस को सूचना मिली कि एक 13 वर्षीय किशोर पुष्पराज की किसी अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच और पूछताछ में पता चला है कि मृतक पुष्पम राज की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। शनिवार की रात करीब 10:00 के आसपास अपने घर से गांव में ही किसी व्यक्ति के घर बर्थडे पार्टी में जाने के लिए निकला था। इसी बीच  किसी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस इस मामले में दो-तीन संबंधित लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ कर रही है।इसके साथ ही पुलिस इस घटना में शामिल अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार करने के साथ ही पूरे मामले का खुलासा भी जल्द करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed