फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police investigation after student kidnapping for marriage by madarsa maulana

Bihar : सोलह बरस की मदरसा छात्रा पर आया मौलाना का दिल; पकड़ाया तो बोला- निकाह के लिए उसी का दबाव था

Sun, 29 Dec 2024 04:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 29 Dec 2024 04:08 PM IST
सार

Bihar News : मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना को 16 साल की छात्रा से ऐसा इश्क हुआ कि उसे लेकर फरार हो गया। मोबाइल पर बात की गई तो उससे निकाह करने की योजना बताई। गिरफ्तार हो गया तो कहने लगा- उसी का दबाव था।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police investigation after student kidnapping for marriage by madarsa maulana
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक मौलाना मदरसा में पढ़ने वाली छात्रा को अगवा कर फरार हो गया था। छात्रा के परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा भी उसके साथ ही थी। वह सकुशल है। पुलिस की जांच में जो जानकारी सामने आई वह चौंकाने वाली है। 

विज्ञापन

 
मौलाना का आरोप- लड़की ने दबाव बनाया था
बताया जा रह है कि मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा दो दिन पूर्व मदरसा में पढ़ने के लिए गई और फिर घर नहीं लौटी। इस दौरान में छात्रा के परिजनों ने मदरसा के मौलाना पर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने बरियारपुर गांव के रहने वाले एक 45 वर्षीय मौलाना को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी मौलाना ने बताया कि मैं कुछ वर्ष से मदरसा में पढ़ाता हूं। मेरी शादी भी नहीं हुई है। लड़की खुद मुझसे शादी करना चाहती थी और साथ में जाने का दबाव देती थी। इसलिए इसको लेकर मैं घर आ गया। मेरी मंशा किसी भी तरह के अपहरण करने की नहीं थी। लड़की दो साल से हमारे मदरसा में पढ़ती है। उसने मुझपर शादी का दबाव बनाया तो मैं उसे अपने घर में चला आया। 
विज्ञापन


मौलाना ने कहा- मैं शादी करूंगा
मनियारी थानेदार देवव्रत कुमार ने कहा कि 27 दिसंबर को मदरसा में पढ़ने वाली एक किशोरी की मां ने पुत्री के गुमशुदगी को लेकर लिखित शिकायत की थी। बताया था कि मेरी पुत्री घर से कॉपी खरीदने की बात बताकर चौक पर निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। मामले की जांच के दौरान गांव के ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि लड़की को गांव के ही एक मौलाना के साथ जाते हुए देखा गया है जब मौलाना के मोबाइल पर बात की तो बताया कि लड़की मेरे पास है और मैं उससे शादी करूंगा। लेकिन, उसने लड़की से बात नहीं करवाई। इसके बाद पुलिस टीम मौलाना के घर पहुंची और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed