Bihar : सॉल्वर गैंग के नौ सदस्यों के साथ मास्टरमाइंड दिवाकर को पुलिस ने दबोचा, जानें कौन है यह माफिया
Bihar : सरकार सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के हर संभव प्रयास कर रही है। इसी का नतीजा है कि बिहार पुलिस की परीक्षा में इन माफियाओं की एक न चली। पुलिस ने अब सॉल्वर गैंग के मास्टर माइंड सहित 9 सदस्यों को दबोचा है।
विस्तार
बीते 7 जुलाई को केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित बिहार पुलिस सिपाही परीक्षा से पहले खगड़िया में सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड दिवाकर कुमार सहित गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनमें दो सदस्य नवादा जिले से हैं। इधर इस मामले में गिरोह का मास्टरमाइंड खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित नयागांव गुड़ियासी निवासी मनोज मंडल का पुत्र दिवाकर कुमार है। पुलिस का कहना है कि मास्टरमाइंड दिवाकर बीते 7 वर्षों से इस गोरखधंधे में शामिल था, जिसके तार बिहार के कई गिरोह से जुड़े हैं। वह शिक्षण संस्थान की आड़ में यह गोरखधंधा कर रहा था।
7 वर्षों में दिवाकर ने कमाई अचूक संपत्ति, शौक भी हैं महंगे
स्थानीय लोगों का कहना है कि खगड़िया जिला के परबत्ता का रहने वाला सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड दिवाकर कुमार है जिसने 7 वर्षों में अचूक संपत्ति कमाई। बताया जाता है कि वह बिहार के कई गिरोह के साथ मिलकर यह काम कर रहा था। लेकिन परीक्षा के 8 घंटा पहले पुलिस ने उसे और उसके साथियों को गिरफ्तार कर उसके मंसूबों को नाकाम कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिवाकर काफी गरीब परिवार से था। लेकिन इस धंधे में आने के बाद वह आर्थिक रूप से काफी मजबूत होता चला गया। लोगों का कहना है कि दिवाकर को महंगे सामानों का बहुत शौक है। इस धंधे आने के बाद उसने अपना घर बनाने के साथ महंगी गाड़ी भी खरीदी।
कई गिरोह से जुड़े हैं तार, नवादा से दो की हुई है गिरफ्तारी
स्थानीय लोगों का कहना है कि खगड़िया में पकड़े गए सॉल्वर गैंग के सदस्यों का बिहार के अन्य जिलों के गिरोह से तार जुड़ा है। फिलहाल खगड़िया पुलिस मामले की जांच कर रही है। नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि मास्टरमाइंड दिवाकर काफी दिनों से परीक्षा में सेटिंग करने का काम कर रहा था। इस धंधे में उसका बिहार के कई जिलों से संपर्क था। इस मामले में पुलिस ने दिवाकर के गांव के ही रहने वाले प्रिंस कुमार से पूछताछ के आधार पर नवादा के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि परबत्ता में यह सॉल्वर गैंग वहां पहुंचे 70 छात्रों को परीक्षा के लिए तैयार कर रहा था। लेकिन वह अपने इरादों में कामयाब हो पाता इससे पहले ही खगड़िया पुलिस ने उन सॉल्वर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी स्थल से पुलिस को नकली प्रश्न पत्र समेत फर्जी ओएमआर सीट के साथ कई अन्य सामान मिले हैं।
पुलिस जांच में हो सकता है बड़ा खुलासा
गौरतलब है कि खगड़िया पुलिस इस मामले में हर एक पहलू से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ के आधार पर अभी गिरोह के कई अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तारी कर सकती है।इनका कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष और तीव्र गति से होने पर इस सॉल्वर गैंग को लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.