Bihar News : बेखौफ अपराधियों ने जदयू नेता पर बरसाई गोलियां, मौके पर हुई मौत; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Bihar : शनिवार को सांसद का अभिनन्दन समारोह होना है। जदयू नेता उसी कार्कायक्रम के आमंत्रण का कार्ड बांटकर लौट रहे थे। तभी तीन की संख्या में अपराधी ताबड़तोड़ उनपर गोलियां बरसाने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने जदयू अध्यक्ष को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कहरा प्रखंड अंतर्गत बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही गांव की है। मृतक की पहचान जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष जवाहर यादव के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जदयू अध्यक्ष को तीन गोली लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोग उन्हें आननफानन में निजी नर्सिंग में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अपराधियों ने घेरकर किया गोलियों से छलनी
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिवार को सांसद दिनेश चन्द्र यादव का अभिनन्दन समारोह होना है। जदयू नेता उसी कार्यक्रम के आमंत्रण का कार्ड बांटकर घर लौटे थे। फिर दाढ़ी बनाने के लिए घर से निकलकर सैलून जा रहे थे, तभी तीन बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। गोली ल्घ्ते ही वह जमीन पर गिर पड़े। उन्हें मर समझ कर अपराधी वहां से फरार हो गये। गोली चलते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में स्थानीय लोग उन्हें सहरसा के नर्सिंग अस्पताल में ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कहा जमीनी विवाद में हुई है हत्या
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बनगांव थाना की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, महिला थानाध्यक्ष डोली रानी और सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि जदयू अध्यक्ष जवाहर यादव की हत्या जमीनी विवाद में हुई है। हत्या किसने की है और हत्या करने वाले कौन अपराधी हैं उनकी तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।