{"_id":"66c751c9c990fac2f3076214","slug":"bihar-news-bihar-police-investigation-after-murder-in-patna-female-panch-injured-dispute-temple-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बेखौफ अपराधियों ने महिला पंच समेत दो को मारी गोली, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बेखौफ अपराधियों ने महिला पंच समेत दो को मारी गोली, एक की मौत
Thu, 22 Aug 2024 08:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 22 Aug 2024 08:27 PM IST
सार
Bihar : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने महिला पांच समेत दो लोगों को गोली मार दी। इस घटना में एक शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि महिला पांच घायल हो गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पटना में बेखौफ अपराधियों ने महिला पंच समेत दो को गोली मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मृतक की पहचान लाल बहादुर पासवान (40) के रूप में हुई है। घायल महिला मालती देवी उर्फ बैमी डुमरी पंचायत के रानीपुर वार्ड 16 की पंच हैं। मामला फतुहा के रानीपुर की है।
विज्ञापन
मंदिर परिसर की घेराबंदी को लेकर हुआ विवाद
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि रानीपुर गांव में एक शिव मंदिर की चहारदीवारी चार दिवारी नही है। इसको लेकर ग्रामीण चंदा इकठ्ठा कर शिव मंदिर की चहारदीवारी करना चाहते थे। लेकिन गांव के ही कुछ लोग मंदिर परिसर या मंदिर के पास गाड़ी पार्क करने को लेकर चार दिवारी निर्माण का विरोध कर रहे थे। गुरुवार की शाम में मंदिर की चहारदीवारी को लेकर पंचायत भी बुलायी गयी थी लेकिन विरोधियों ने चार दिवारी निर्माण का विरोध करने लगे। ग्रामीण चहारदीवारी निर्माण को लेकर अडिग थे। इसी बीच विरोधियों ने बगल के गांव से दो अपराधियों को बुला लिया और मंदिर के पास ही एक घर में छिपा दिया। ग्रामीणों के साथ मृतक लाल बहादुर पासवान निर्माण कार्य कर रहे थे। तभी घर में छिपे अपराधियों ने घटनास्थल पर पहुंचकरलाल बहादुर पासवान के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही मृतक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना से आक्रोशित होकर ग्रामीण उन अपराधियों को खदेड़ने लगे तो भागते हुए अपराधी फायरिंग करने लगे। इस दौरान एक गोली
विज्ञापन
पंच मालती देवी को लग गई।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में फतुहा 1 डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। वे बगल के गांव रसलपुर के रहने वाले हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन