{"_id":"6700062923e63e05410137db","slug":"bihar-news-bihar-police-investigation-after-bullet-fired-in-dispute-begusarai-news-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : दो पक्षों में जमकर चली गोलियां, लाठी-डंडे भी चले, युवती समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : दो पक्षों में जमकर चली गोलियां, लाठी-डंडे भी चले, युवती समेत तीन लोग घायल
Fri, 04 Oct 2024 08:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 04 Oct 2024 08:44 PM IST
सार
Bihar : बिहार में मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। गोली भी चली और लाठी एवं डंडे के साथ-साथ चाकू से भी हमला किया गया। इस घटना में एक लड़की समेत तीन लोग घायल हैं। लड़की को गोली लगी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में एक लड़की सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये। वहीं एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के अहोक गांव की है। घायलों में रामोतार यादव, सिकंदर यादव उर्फ शिको हैं। मोहन यादव की पुत्री गोली लगने से घायल है, जबकि विजय यादव को चाकू लगने से घायल हैं।
विज्ञापन
आपसी विवाद में होने लगी गोलीबारी
स्थानीय लोगों का कहना है कि विजय यादव और पंकज यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिर विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी और लाठी डंडे चलने लगे। इस बीच चाकू से भी हमला किया गया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन