फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bihar Police female constable sexually assaulted against sergeant pretext of marriage in Madhepura

Bihar News : महिला सिपाही ने सार्जेंट पर लगाया गंदा आरोप, कहा- शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, धमकी भी दी

Mon, 18 Nov 2024 07:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 18 Nov 2024 07:36 PM IST
सार

Bihar : महिला कांस्टेबल ने सार्जेंट पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला सिपाही ने आरोप लगाते हुए कहा कि सार्जेंट ने मुझे बिहार से बाहर भी घुमाया। कई बार गर्भपात भी कराया।  

विज्ञापन
Bihar News: Bihar Police female constable sexually assaulted against sergeant pretext of marriage in Madhepura
मधेपुरा महिला थाना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में एक महिला कांस्टेबल ने सार्जेंट पर यौन उत्पीड़न और भ्रूण हत्या का मामला दर्ज कराया है। महिला सिपाही ने आरोप लगाते हुए कहा कि सार्जेंट ने पिछले 10 महीने से शादी का प्रलोभन देकर बहुत बार मेरे साथ यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर भ्रूण हत्या भी कराई। मामला मधेपुरा महिला थाना की है, जहां पदस्थापित एक महिला सिपाही ने उपस्कर शाखा में प्रतिनियुक्त रहे सार्जेंट पर यौन उत्पीड़न और भ्रूण हत्या का केस दर्ज कराया है। सिपाही ने महिला थाना में मामले को लेकर दो प्राथमिकी दर्ज कराया है। पहली प्राथमिकी 14 नवंबर को दर्ज की गई, जिसमें महिला सिपाही ने कहा कि पूर्व में वह एसपी कार्यालय में स्टिक ड्यूटी में थी। उस समय सार्जेंट प्रदीप कुमार उपस्कर शाखा के प्रभारी थे। उनका एसपी कार्यालय में आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान सार्जेंट ने उनके मोबाइल पर ड्यूटी से संबंधित बात मैसेज एवं कॉल कर पूछा करते थे। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी। सार्जेंट उसकी खूब तारीफ करते थे और शादी का प्रलोभन भी देते थे। उनके झांसे में महिला सिपाही आ गई और उनसे बात करने लगी।

विज्ञापन


पहले साथ में घुमाया फिर मोबाइल से सबूत मिटा दिया 
प्राथमिकी में महिला सिपाही ने बताया कि सार्जेंट उन्हें मधेपुरा से बाहर दार्जिलिंग सिल्लीगुड़ी इत्यादि जगह साथ घुमाने भी ले गए थे। महिला सिपाही ने प्राथमिकी में बताया कि जब भी मैं शादी की बात कहती तो आरोपी सार्जेंट प्रदीप कुमार दूसरी जॉब करने के बाद शादी की बात कहने लगते थे। इसी तरह पिछले 10 महीना से वह शादी की बात को टाल रहे थे। एक महीना पूर्व पता चला कि वह किसी और लड़की से शादी कर रहे हैं। जब मैंने उनसे शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि तुम सिपाही हो मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता हूं। मैं अपने रैंक वाली से शादी करूंगा। तब से मैं बहुत परेशान रहने लगी। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी ने उसे महिला थाना में केस दर्ज कराने को कहा। इसी दौरान 5 नवंबर को प्रदीप कुमार उनका मोबाइल लेकर चला गया। जब इसकी शिकायत फिर एसपी से की गई तो सार्जेंट ने मेरा मोबाइल मुझे लौटा दिया, लेकिन मोबाइल का सारा फोटो-वीडियो डिलीट कर दिया। इस वजह से सारा सबूत मिट गया। इधर कुछ दिनों से मेरे घर पर कॉल कर डरा धमका रहे हैं।
विज्ञापन


दवाब पर सुलह किया फिर जान लेने की कोशिश की 
दूसरी तरफ, 16 नवंबर को महिला थाना में दिए प्राथमिकी में महिला सिपाही ने कहा कि मैं 14 नवंबर को सार्जेंट प्रदीप के खिलाफ आवेदन दिया था। अनुरोध किया था कि अगर प्रदीप पासवान से विधिवत समझौता हो जाता है तो आगे किसी तरह की कार्रवाई नहीं करुँगी। इसके लिए 15 नवंबर को हम दोनों की दिन में आपस में बैठकर बातचीत हुई और सुलह-समझौता पर बात बन गई। मैं लिखित रूप से आवेदन दिया कि मेरे आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाए। प्रदीप पासवान ने लिखित रूप से आवेदन दिया गया कि वह मुझसे शादी के लिए तैयार है। हम दोनों अपने-अपने अभिभावक से मिलकर शादी के लिए एक सप्ताह का समय लेने पर सहमत हो गए। लेकिन 15 नवंबर को सुबह करीब 9 बजे सार्जेंट प्रदीप पासवान शहर के दुर्गा मंदिर के पास मोबाइल दुकान के पास आकर मेरे साथ मारपीट करने लगा और जबरदस्ती मुझे अपनी बाइक पर बैठाकर मठाही के तरफ ले गया। रास्ते में सुनसान जगह पर बोला कि तुम्हारा मन बहुत बढ़ गया है। इसके बाद मेरे साथ जान मारने की नीयत से मारपीट करने लगा और गला दबा कर जान मारने की कोशिश भी की। इसी बीच कुछ लोग को आते देख कर मुझे बाइक पर बैठा कर मधेपुरा बाजार की तरफ लाया। मेरी स्थिति बिगड़ते देख कर मुझे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed