फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bihar police failed to control crime in Patna where two person shot while walking in kadamkuan

Bihar News : पटना में पैदल जा रहे दोस्तों पर गोलियां चलने लगीं; भागते हुए गोली खाकर दोनों गिरे, भर्ती

Tue, 22 Aug 2023 09:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 22 Aug 2023 09:52 PM IST
सार

Bihar News : बाइक से आए अपराधी ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। युवक बीच सड़क पर भागने लगे। अपराधी उन्हें खदेड़ते हुए गोली चला रहे थे। इस क्रम में एक को पैर में जबकि दूसरे को कमर में गोली लग गई। गोली लगते ही दोनों सड़क पर गिर गये और छटपटाने लगे। 

विज्ञापन
Bihar News: Bihar police failed to control crime in Patna where two person shot while walking in kadamkuan
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के कदम कुआं में अपराधियों ने मंगलवार की देर शाम दो युवकों को गोली मार दी। इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। दोनों घायल युवक को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कदम कुआं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करने में जुट गई है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। घटना की पुष्टि करते हुए कदम कुआं थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और अफरा तफरी माहौल कायम हो गया।

विज्ञापन


सड़क पर चलने लगी गोली 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि कदम कुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर रोड नंबर 10 में सूरज मिश्रा (30) अपने मित्र पप्पू कुमार (32) के साथ पैदल जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरू कर दी। पप्पू मिश्रा खुद को बचाने के लिए बीच सड़क पर भागने लगे। अपराधी उन्हें खदेड़ते हुए लगातार गोली चला रहे थे। इसी क्रम में पप्पू कुमार को पैर में गोली लग गई। सूरज मिश्रा के कमर में गोली लगी और बीच सड़क पर गिरकर दोनों छटपटाने लगे। इस बीच मौका मिलते ही अपराधी हथियार लहराते हुए बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
गोली चलते ही वहां भगदड़ का माहौल कायम हो गया। इस बीच लोगों ने इसकी सूचना कदमकुआं थाने को दी। सूचना मिलते ही  कदमकुआं थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया। घटना के संबंध में कदमकुआं थाना प्रभारी ने बताया कि मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed