{"_id":"66816bf7480952e64c0cefec","slug":"bihar-news-bihar-police-engaged-in-investigation-after-woman-strangled-to-death-in-patna-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना में मकान मालकिन की हत्या, किराये पर मकान खोजने आये तीन लड़कों पर पुलिस को शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना में मकान मालकिन की हत्या, किराये पर मकान खोजने आये तीन लड़कों पर पुलिस को शक
Sun, 30 Jun 2024 08:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 30 Jun 2024 08:00 PM IST
सार
Bihar : तीन लड़के किराए पर रहने के लिए मकान खोजने आये थे। फिर कुछ घंटे बाद उनके घर में महिला की लाश बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या गमछे से गला घोंटकर की गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पटना में दिन दहाड़े एक महिला की अपराधियों ने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर स्थित हाउस नंबर 378 की है। मृतका की पहचान कुमार चंद्रशेखर की पत्नी रंजना कुमारी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
तीन लड़कों पर है शक
घटना के संबंध में पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार का कहना है कि रंजना कुमारी हाउस नंबर 378 की मकान मालकिन थी। आसपास के लोगों के के द्वारा घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया है कि तीन लड़के किराए पर रहने के लिए मकान खोजने आये थे। उनके जाने के कुछ घंटे बाद आसपास के लोगों को पता चला कि रंजना कुमारी कि हत्या हो गई है। जानकारी मिलने ही इनलोगों ने फोनकर पुलिस को बुलाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही पुलिस
घटना के संबंध में पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार का कहना है कि महिला की लाश उनके कमरे से ही बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या गमछे से गला घोंटकर की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मकान में सीसीटीवी नहीं लगा है, लेकिन इस मकान के आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन