फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police engaged in investigation after landlady strangled to death in Patna

Bihar News : पटना में मकान मालकिन की हत्या, किराये पर मकान खोजने आये तीन लड़कों पर पुलिस को शक

Sun, 30 Jun 2024 08:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 30 Jun 2024 08:00 PM IST
सार

Bihar : तीन लड़के किराए पर रहने के लिए मकान खोजने आये थे। फिर कुछ घंटे बाद  उनके घर में महिला की लाश बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या गमछे से गला घोंटकर की गई है। 

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police engaged in investigation after landlady strangled to death in Patna
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में दिन दहाड़े एक महिला की अपराधियों ने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर स्थित हाउस नंबर 378 की है। मृतका की पहचान कुमार चंद्रशेखर की पत्नी रंजना कुमारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


तीन लड़कों पर है शक 
घटना के संबंध में पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार का कहना है कि रंजना कुमारी हाउस नंबर 378 की मकान मालकिन थी। आसपास के लोगों के के द्वारा घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही  पाटलिपुत्र थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार  ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया है कि तीन लड़के किराए पर रहने के लिए मकान खोजने आये थे। उनके जाने के कुछ घंटे बाद आसपास के लोगों को पता चला कि रंजना कुमारी कि हत्या हो गई है। जानकारी मिलने ही इनलोगों ने फोनकर पुलिस को बुलाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही पुलिस 
घटना के संबंध में पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार का कहना है कि महिला की लाश उनके कमरे से ही बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या गमछे से गला घोंटकर की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मकान में सीसीटीवी नहीं लगा है, लेकिन इस मकान के आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed