{"_id":"669fc5edeed6fc5ff50b8d92","slug":"bihar-news-bihar-police-engaged-after-three-youths-died-in-collision-between-two-bikes-in-patna-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : राजधानी में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : राजधानी में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल
Tue, 23 Jul 2024 08:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 23 Jul 2024 08:32 PM IST
सार
Bihar : दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गये, जिसमें तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को ईएमएस में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जाँच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पटना में दो बाइक कीआमने सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। घटना रूपसपुर थाना क्षेत्र के दीघा एम्स एलिवेटेड रोड की है। इस घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनेहं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी अभिषेक कुमार और सुमित कुमार उर्फ बंटी के रूप में की गई है, जबकि तीसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। एक्सीडेंट होते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और आननफानन में दोनों घायलों को एम्स में भारती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन