{"_id":"66a90940227d1cc92102f798","slug":"bihar-news-bihar-police-engaged-after-one-dead-in-collision-between-two-bikes-in-patna-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : राजधानी में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर मे एक मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : राजधानी में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर मे एक मौत, दो की हालत गंभीर
Tue, 30 Jul 2024 09:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 30 Jul 2024 09:09 PM IST
सार
Bihar : राजधानी में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। घायलों को एनएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पटना में दो मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई, जबकि दो युवक अभी भी इलाजरत हैं। घायल युवको का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के कांडप मोड़ के पास की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची गौरीचक थाने की पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान अंकित कुमार (29) के रूप में की गई है, जबकि विश्वंभर टोला निवासी मनीष कुमार और गोरख प्रसाद गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
दो बाइक आमने-सामने भिड़े
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि गौरीचक थाना के कांडप मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही थी। मोड़ के पास दोनों गाड़ियों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि गाड़ी पर सवार तीनों युवक काफी दूर जा गिरे। तीनों बुरी तरह घायल हो गए। घटना होते ही आसपास के लोग वहां जुट गये। ग्रामीणों ने तीनों युवकों को इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई। मनीष कुमार और गोरख प्रसाद गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घायलों की हालत चिंताजनक
घटना के संबंध में गौरीचक थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों घायल युवकों की स्थिति गंभीर है। उन्होंने बताया कि दोनों घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मनीष कुमार और गोरख प्रसाद की हालत काफी गंभीर है।
विज्ञापन