{"_id":"66a7bbb5eb20a2f7d201e713","slug":"bihar-news-bihar-police-engaged-after-husband-and-wife-died-in-a-road-accident-in-purnea-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत, बैंक जाने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत, बैंक जाने के दौरान हुआ हादसा
Mon, 29 Jul 2024 09:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 29 Jul 2024 09:27 PM IST
सार
Bihar : पति और पत्नी पैदल ही बैंक जा रहे थे। तभी एक तेज रफ़्तार वाहन ने उन दोनों को रौंद दिया। इस घटना में आगे-पीछे दोनों की मौत हो गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया में पति और पत्नी को तेज रफ्तार बेलोरो गाड़ी ने कुचल दिया, जिसे पति की घटनास्थल पर ही मौत गई। वहीं पत्नी को इलाज के पूर्णिया जीएमसीएच लाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना अररिया जिले के बॉसी थाना क्षेत्र के भावानीनगर चौक पर हुई है। मृतकों की पहचान बॉसी थाना क्षेत्र के भावानी नगर निवासी जोगानंद सिंह (50 वर्ष)और उसकी पत्नी कारी देवी (45 वर्ष) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
पति की घटनास्थल पर हुई मौत
घटना के संबंध में मृतक की भाभी कौशल्या देवी ने बताया कि दोनों पति-पत्नी घर से कुछ ही दूरी पर स्थित बड़ौदा बैंक पैदल ही जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बोलोरो गाड़ी ने दोनों को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही योगानंद सिंह की मौत हो गई। वहीं जोगानन्द सिंह की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच ले गये, लेकिन लाने के दौरान रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई। वहीं पूर्णिया जीएमसीएच के डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद पूर्णिया जीएमसीएच में परिजनों का रो रो कर बूरा हाल हाल है। हाट थाना पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना पति और पत्नी की मौत हुई है। दोनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन