फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police engaged after Criminals shot two youths in Patna.

Bihar News : पटना में अपराधियों ने दो युवकों को गोलियों से भूना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Tue, 23 Jul 2024 09:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 23 Jul 2024 09:11 PM IST
सार

Bihar : राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों को अपनी गोलियों का निशाना बनाया है। यह घटना पॉश एरिया में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police engaged after Criminals shot two youths in Patna.
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना दीघा थाना क्षेत्र के राम जी चौक की है। घायलों में एक की पहचान नासरीगंज निवासी राजू के रूप में की गई है जबकि दूसरे की पहचान दीघा बाटा के निवासी नीरज कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम 
घटना के संबंध में दीघा थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि टेम्पू स्टैंड के पास दो बाइक सवार आये और दनादन राजू और नीरज पर गोली बरसाने लगे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। गोली चलते ही राजू और नीरज भागने लगे, लेकिन अपराधी उन्हें खदेड़कर गोली मार दिया। गोली लगते ही दोनों गिर पड़े। तबतक आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। लोगों को अपनी ओर आते देख अपराधी वापस पीछे की ओर पलटकर वहां से फरार हो गये। 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दीघा थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और आननफानन में दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
पुलिस का कहना है कि घटना के क्या कारण हैं यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घायल युवकों का फर्द बयान लिया जाएगा जिसके बाद उन अपराधियों की पहचान हो पाएगी। फिलहाल पुलिस  घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed