{"_id":"66a9e50120c5140b210570e4","slug":"bihar-news-bihar-police-constable-beaten-caught-in-objectionable-condition-with-girl-in-room-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बिहार पुलिस के जवान को बेरहमी से पीटा, लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में लोगों ने पकड़ा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बिहार पुलिस के जवान को बेरहमी से पीटा, लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में लोगों ने पकड़ा था
Wed, 31 Jul 2024 12:47 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:47 PM IST
सार
दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि उन्हें भी यह वीडियो मिला है। आरोपी सिपाही के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
दरभंगा के वाजितपुर थाना में तैनात एक सिपाही की लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। कारण बस इतना था कि वह एक लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाया था। लोगों ने न सिर्फ सिपाही को बेरहमी से पीटा बल्कि इस घटना का वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में देखा गया कि एक कमरे में कुछ युवक दरवाजे को तोड़ते हुए घुसे। इसके बाद सिपाही और लड़की के साथ गाली गलौज करते लगे। सिपाही ने रोकने की कोशिश की तो बेरहमी से पीटने लगे। लड़की छोड़ देने की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने एक न सुनी।
विज्ञापन
आरोपी सिपाही के खिलाफ भी जांच के आदेश
इस वायरल वीडियो के सम्बंध में दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि उन्हें भी यह वीडियो मिला है। इस वीडियो की सत्ययता की जांच कराई जा रही है। मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी सिपाही के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
दोनों के साथ अभ्रदता करने लगे कुछ युवक
लोगों का कहना है कि सिपाही एक लड़की के साथ कमरे में था। इसी दौरान स्थानीय युवक वहां जबरन घुस गए और दोनों के साथ अभ्रदता करने लगे। युवकों का आरोप था कि सिपाही लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में था। सिपाही जब तक अपना पक्ष रख पाता युवकों ने उसे पीटते हुए कमरे से बाहर लाया है। लड़की ने बचाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि सिपाही लड़की के घर में था। और, मारपीट करने वाले लड़की के परिजन हैं। इधर, पुलिस इस वायरल हो रहे वीडियो की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन