फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : bihar ias transfer news ips transfer posting today gad bihar police notification

Bihar News : भारतीय प्रशासिनक सेवा के 12 अधिकारियों के साथ छह IPS का तबादला; देखिए, ट्रांसफर-पोस्टिंग की सूची

Tue, 20 May 2025 02:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 20 May 2025 02:15 PM IST
सार

IAS Officer-IPS Officer : बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पोस्टिंग के बाद बिहार में बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों के तबादले की खबर सामने आई है।

विज्ञापन
Bihar News : bihar ias transfer news ips transfer posting today gad bihar police notification
तबादला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। नीतीश सरकार ने 36 अनुमंडल पदाधिकारियों के बाद अब भारतीय प्रशासनिक सेवा के 12 और भारतीय पुलिस सेवा के छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इनके तबादले की अधिसूचना भी जारी कर दी है। आइए जानते हैं कौन अधिकारी कहां गए...

विज्ञापन


शैलजा पांडेय को समस्तीपुर का उप विकास आयुक्त बनाया गया
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2021 बैच के अधिकारी टॉपर रहे शुभम कुमार को भागलपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं भागलपुर की नगर आयुक्त डॉ प्रीति को अब जहानाबाद का उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं फॉरबिसगंज की एसडीएम शैलजा पांडे को समस्तीपुर का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। 2021 बैच के आईएस सूर्य प्रताप सिंह को कैमूर का उप विकास आयुक्त तथा प्रवीण कुमार को बेगूसराय का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग पटना की विशेष कार्य पदाधिकारी गुंजन सिंह भोजपुर का उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन


राजीव रंजन को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का एसपी बनाया गया
नीतीश सरकार ने छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 2012, 2013, 2016 और 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस अधीक्षक 2012 बैच के आईपीएस राजीव रंजन को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का एसपी बनाया गया है। जबकि 2013 बैच के आईपीएस पंकज कुमार को आर्थिक अपराध इकाई का एसपी बनाया गया है। 2016 बैच के आईपीएस अनंत कुमार राय को सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 2018 बैच के आईपीएस मनीष कुमार सिन्हा को विशेष सुरक्षा दल का समादेष्टा बनाया गया है। 2018 बैच के आईपीएस राजेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 16 का समादेष्टा बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed