{"_id":"682c32e1bbb913d65205a933","slug":"bihar-news-new-sdms-deployed-in-36-subdivisions-of-bihar-government-issued-notification-transfer-posting-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार के 36 अनुमंडल में नए एसडीएम की तैनाती, सरकार ने जारी की अधिसूचना; जानिए, कहां कौन गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार के 36 अनुमंडल में नए एसडीएम की तैनाती, सरकार ने जारी की अधिसूचना; जानिए, कहां कौन गए
Tue, 20 May 2025 01:14 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 20 May 2025 01:14 PM IST
सार
सामान्य प्रशासन विभाग ने अनुमंडल पदाधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है। बांका, वैशाली समेत कई जगहों के वरीय उपसमाहर्ता की तैनात अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में हुई।
विज्ञापन
पटना सचिवालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में ट्रांसफर पोस्टिंग का सिलसिला जारी है। शिक्षकों के तबादले के बाद अब नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पोस्टिंग अनुमंडलों में की है। राज्य 36 अनुमंडलों में एसडीओ (अनुमंडलों पदाधिकारी) की तैनाती की है। अब सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया कि बिहार प्रशासनिक सेवा के मूल कोटि तथा उप सचिव एवं समकक्ष स्तर के पदाधिकारियों को धारित पद से स्थानान्तरित करते हुए नए स्थान पर अगले आदेश तक पदस्थापित किया जाता है।
विज्ञापन
बांका के अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार को बक्सर का सदर अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं बांका के वरीय उपसमाहर्ता केशव आनंद को गया के नीमचक बथानी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं वैशाली के वरीय उप समाहर्ता स्वतंत्र कुमार सुमन के नवादा के रजौली का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
खबर अपडेट हो रही है...