फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bhubaneswar-New Delhi Duronto will stop at Gaya Junction and Sabarmati Express at Chirgaon station

Bihar News: गया जंक्शन पर रुकेगी भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो, साबरमती एक्सप्रेस चिरगांव स्टेशन पर ठहरेगी

Tue, 23 May 2023 06:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 23 May 2023 06:39 PM IST
सार

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गया जंक्शन पर 31 मई से भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस को ठहराव देने का फैसला दिया गया है। वहीं, अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस को 24 मई से चिरगांव स्टेशन पर दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव दिया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Bhubaneswar-New Delhi Duronto will stop at Gaya Junction and Sabarmati Express at Chirgaon station
दुरंतो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गया जंक्शन पर 31 मई 2023 से गाड़ी संख्या 12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस को ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। अब तक इस ट्रेन का गया जंक्शन पर परिचालनिक ठहराव था। लेकिन 31 मई से वाणिज्यिक ठहराव शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 31 मई से 18.40 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी और यहां से 18.43 बजे प्रस्थान करेगी।

चिरगांव स्टेशन पर ठहरेगी साबरमती एक्सप्रेस
वहीं, रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 19165/19166 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस का उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत 24 मई 2023 से चिरगांव स्टेशन पर दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया है। यह ट्रेन दरभंगा और अहमदाबाद के बीच चलती है।
विज्ञापन


अहमदाबाद से 24 मई, 2023 से चलने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस चिरगांव स्टेशन पर 18.27 बजे पहुंचकर 18.29 बजे छूटेगी। इसी तरह दरभंगा से 24 मई, 2023 से चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस चिरगांव स्टेशन पर 03.42 बजे पहुंचकर 03.44 बजे छूटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sabarmati Express stops
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed