फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Before bihar board result bihar board 10th result know how inter topper selected

Bihar Board : बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम आ गया; अभी जानिए, परीक्षा के बाद क्या करने पर चुने गए इंटर टॉपर

Krishan Ballabh Narayan कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 29 Mar 2025 06:21 PM IST
सार

Bihar Board Topper : बिहार शायद देश का इकलौता राज्य है, जहां बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनने के लिए यह करना पड़ता है। 500-600 टॉपर आते हैं, उनमें से 25-30 को अंतिम तौर पर फाइनल करता है। इंटर टॉपर्स कैसे चुने गए, देखिए।

विज्ञापन
Bihar News : Before bihar board result bihar board 10th result know how inter topper selected
इंटर में सर्वाधिक नंबर वालों को वेरीफिकेशन में बुलाया तो कोचिंग वाले उन्हें फांसने के लिए पहुंच गए। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शनिवार को मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। उसके पहले यह खबर प्रकाशित करना उचित नहीं होता, लेकिन अब यह जानना भी बहुत रोचक है कि परीक्षा में सर्वाधिक नंबर हासिल करने वालों के बीच टॉपर्स का चुनाव इस बार बिहार बोर्ड ने किन सवालों का जवाब पाकर किया। इस खबर के लिए 'अमर उजाला' रिपोर्टर ने पिछले हफ्ते शुक्रवार और शनिवार का पूरा दिन उन 600 परीक्षार्थियों के साथ बिताया, जिन्होंने इंटर परीक्षा में सर्वाधिक नंबर हासिल किए थे। उनमें से ही चुनकर कला संकाय के 13, वाणिज्य संकाय के सात और विज्ञान संकाय के आठ परीक्षार्थियों को इंटर परीक्षा के टॉप 5 में जगह दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन


25 मार्च को परिणाम से पहले दो दिन हुई जांच
बिहार बोर्ड के परीक्षा परिणाम के बाद जब एक बार टॉपर चुने जाने में खेल का खुलासा हुआ और सामने आया कि जिन्हें स्टेट टॉपर घोषित किया जा रहा है, उन्हें विषयों के नाम तक नहीं पता; उसके बाद से 'दूध का जला छाछ फूंकता है' वाली स्थिति रह रही है। इसी के कारण बिहार बोर्ड अब इंटर या मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स की घोषणा से पहले इनका फिजिकल वेरीफिकेशन कराता है। विषयों के एक्सपर्ट का पैनल रखकर इंटर परीक्षा में सर्वाधिक नंबर हासिल करने वालों से उनके विषयों पर सवाल-जवाब कराया जाता है। इस बार भी यही हुआ। जो जिस संकाय के परीक्षार्थी थे और जिनका जो भी ऐच्छिक विषय था, उनसे उस तरह के सवाल पूछे गए। पिछले हफ्ते, 21-22 मार्च को यह फिजिकल वेरीफिकेशन हुआ था। इस दौरान इस बार बहुत ही अजीब अव्यवस्था दिखी, क्योंकि कुछ कोचिंग वालों को इसकी पहले से जानकारी थी और वह सर्वाधिक नंबर लाने वाले हरेक परीक्षार्थी को अपने साथ जोड़ने के लिए ऑफर लेकर बिहार बोर्ड के गेट पर पूरे समय जमे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : Before bihar board result bihar board 10th result know how inter topper selected
बिहार बोर्ड ने अंतिम तौर पर इन 28 परीक्षार्थियों को टॉप 5 में जगह दी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

परीक्षार्थियों से उनके विषय के हिसाब से ऐसे सवाल पूछे गए
⦁    'उसने कहा था' के लेखक कौन हैं?
⦁    'पुत्र वियोग' की कवयित्री कौन है?
⦁    'संधि' का संधि विच्छेद क्या होगा?
⦁    कारक के कितने प्रकार हैं?
⦁    कर्ता कारक और कर्म कारक की विभक्ति चिह्न क्या हैं?
⦁    सुभद्रा कुमारी चौहान की कविता कौन-सी है?
⦁    महादेवी वर्मा के बारे में क्या जानते हैं?
⦁    निराला कौन थे? निराला के बारे में क्या जानते हैं ?
⦁    'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' पर निबंध लिखिए।
⦁    हिन्दी में कौन-सी किताब पढ़ी है? उसके बारे में बताइए।
⦁     हिंदी में तुम्हें किस लेखक की कौन-सी कहानी अच्छी लगी? उस कहानी के पात्र कौन-कौन हैं?
⦁    Write an essay on Education
⦁    Give your proper introduction.
⦁    Describe, use and misuse of mobile.
⦁    मोनोहाइब्रिड क्रॉस क्या है? 
⦁    क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम क्या है ?
⦁    मेंडल ने किस पौधे पर प्रयोग किया था?
⦁    हेप्टेनोइक अम्ल का संरचना सूत्र क्या है? 
⦁    अम्ल और भस्म के उदाहरण दें।
⦁    विद्युत् धनात्मक तत्व के उदाहरण दें।
⦁    आवर्त सारणी में सर्वाधिक विद्युत ऋणात्मक तत्व कौन-सा है?
⦁    फ्लेमिंग का वाम हस्त नियम क्या है?
⦁    गणित में इंटीग्रेशन के चार प्रश्नों का जवाब दें 
⦁    ध्वनि प्रदूषण को किससे मापा जाता है? 
⦁    ध्वनि प्रदूषण के स्रोत कौन-कौन से हैं?
⦁    राष्ट्रपति की क्या-क्या शक्तियां एवं अधिकार हैं?
⦁    संयुक्त राष्ट्र संघ के बारे में आप क्या जानते हैं?
⦁    भारत की विदेश नीति क्या है?
⦁    भारत के इतिहास को कितने भागों में बांटा गया है? 
⦁    हड़प्पा और सिंधु घाटी सभ्यता में क्या अंतर है?
⦁    हड़प्पा सभ्यता के समकालीन कुछ सभ्यताओं के नाम बताएं?
⦁     हड़प्पा सभ्यता के किसी दो प्रमुख शहरों के नाम बताएं? 
⦁    मध्यकालीन भारत में एक शासक को पागल की उपाधि दी गई। वह कौन था और उसे ऐसा क्यों कहा गया?
⦁    उर्दू में कौन-सी किताब पढ़ी है?
⦁    उर्दू में मिट्टी का तेल क्या है? यह किसकी रचना है? 
⦁    अम्मू किस मर्ज का शिकार थी?
⦁    अम्मू के कितने बेटे थे?
⦁    अकाउंट्स में आय और व्यय ख़ाता क्या है?
⦁    आगम शोधन खाता से आप क्या समझते हैं?
⦁    त्याग अनुपात और लाभ प्राप्ति अनुपात क्या है?
⦁    वित्तीय प्रबंध से आप क्या समझते हैं ?
⦁    शोधनीय ऋण पत्र क्या है?
⦁    उद्यामिता में उद्यमी किसे कहते हैं? उसके गुण के बारे में बताइए।
⦁    व्यवसायिक अध्ययन में नियोजन किसे कहते हैं?

यह खबर भी पढ़ें- घर में पिता का श्राद्ध, बेटी बनी टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed