{"_id":"67e2ac1c6f73f527eb05e2f4","slug":"bihar-board-2025-result-julie-of-gopalganj-became-district-topper-in-science-faculty-bseb-result-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board 2025 Result: होली के दिन टूटा था दुखों का पहाड़, इंटर परीक्षा टॉपर जूली की कहानी बहुत अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Board 2025 Result: होली के दिन टूटा था दुखों का पहाड़, इंटर परीक्षा टॉपर जूली की कहानी बहुत अलग
Tue, 25 Mar 2025 06:44 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 25 Mar 2025 06:44 PM IST
सार
Bihar Board 12th Result: जूली की हालत ऐसी है कि वह अपनी सफलता का जश्न तक नहीं मना पा रही है। जूली के गोपालगंज जिला टॉपर बनने की खबर उस दिन आई, जब उसके पिता का श्राद्ध हो रहा था। दु:ख के बीच यह खबर सुनते ही घर पर लोग उसे बधाई देने लगे।
विज्ञापन
जूली कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार हर परीक्षार्थी बेसब्री से कर रहे थे। केवल एक छात्रा ऐसी थी, जो पिता के दुनिया छोड़ जाने के गम में डूबी थी। घर में श्राद्धकर्म चल रहा था। पिता के जाने से उसके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इसी बीच घर पर लोगों की भीड़ लगने लगी। सभी उसे बधाई देने पहुंचे थे। कारण यह था कि अब वह गोपालगंज जिले की टॉपर बन चुकी है। जूली की इस सफलता की चर्चा खूब हो रही है। आइए जानते हैं पूरी कहानी...
विज्ञापन
मेहनती और मेधावी छात्रा है जूली
दिवंगत मैकेनिक की बेटी जूली कुमारी ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनौरा बंधौली विद्यालय से पढ़कर 464 अंक प्राप्त किया है। वह बैकुंठपुर प्रखंड के पिपरा गांव निवासी हैं। जूली के विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर हिफजूर रहमान ने बताया कि जूली एक दिन भी अपनी कक्षा में अनुपस्थित नहीं होती थी। वह कोचिंग क्लास के बाद स्कूल में भी पूरा समय रहकर पढ़ाई करती थी। मेहनती और मेधावी छात्रा होने के कारण वह विद्यालय के तमाम शिक्षकों की प्रियपात्र थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के दिन गई थी पिता की जान
स्थानीय लोगों का कहना है कि होली के दिन ही अचानक हार्ट अटैक से उसके पिता मुन्नी लाल महतो की मृत्यु हो गई। आज मंगलवार को उसके पिता का श्राद्ध कर्म हो रहा था, जब जूली का परीक्षा परिणाम आया। उसने इंटरमीडिएट परीक्षा में गोपालगंज जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। लोगों का कहना है कि जूली के पिता पटना में कंस्ट्रक्शन का काम करते हुए उसे पढ़ा रहे थे। आज उनके श्राद्ध के दिन बेटी को टॉपर होने का तोहफा मिला है। रिजल्ट के बारे में जानकर उसकी मां कविता देवी, दो भाई और बहन के दर्द पर भी मानो मरहम लग गया। इलाके में जूली के टॉपर होने की काफी चर्चा है। जूली को बधाई देने वालों में दिलीप बरनवाल, अंगद जायसवाल, अंजनी कुमार सिंह, नन्हे सिंह, जनार्दन यादव, राजेश कुमार, मनीष पाल, राधाकांत तिवारी, नूर आलम, माया यादव, राजू यादव आदि शिक्षक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी, 86.50 प्रतिशत बच्चे पास; यहां देखें टॉपर्स की सूची