फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bank robbery of Rs 45 lakh in Shekhpura, miscreants looted by posing as customers; Axis Bank

Bihar News : शेखपुरा में दिनदहाड़े 45 लाख की बैंक डकैती, ग्राहक बनकर घुसे बदमाश, स्टाफ को बंधक बनाकर की लूटपाट

Mon, 01 Jul 2024 12:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 01 Jul 2024 12:29 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, बैंक लूट की बात सामने आ रहे हैं। सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की तलाश की जा रही है। बैंक के स्टाफ और मैनेजर से भी जानकारी ली जा रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Bank robbery of Rs 45 lakh in Shekhpura, miscreants looted by posing as customers; Axis Bank
एक्सिस बैंक के स्टाफ से जानकारी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

शेखपुरा में सोमवार दिनदहाड़े बैंक डकैती हुई है। करीब 10 बदमाश बरबीघा के श्रीकृष्ण चौक स्थित एक्सिस बैंक में घुसे। बैंक के कर्मचारियों को जब तक शक हुआ तब तक बदमाशों ने हथियार निकाल लिया और सभी को बंधक बना लिया। इसके बाद कैश काउंटर और लॉकर में रखे करीब सारे कैश लूट लिया। इतना ही नही बदमाशों ने बैंक के अंदर मौजूद ग्राहकों से भी लूटपाट की। कुल 45 लाख रुपये लूट की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन


सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की तलाश की जा रही है
इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, बैंक लूट की बात सामने आ रहे हैं। कितनी राशि की लूट हुई है? इसका अब तक पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की तलाश की जा रही है। बैंक के स्टाफ और मैनेजर से भी जानकारी ली जा रही है। 
विज्ञापन


बैंक के स्टाफ के साथ बदमाशों ने मारपीट भी की
प्रत्यक्षदर्शी ने अनुसार, सुबह 10 बजे बैंक खुलने के कुछ देर बाद करीब 10 बदमाश अंदर आए। वह अलग-अलग जगह पर खड़े हो गए। कुछ देर बाद बदमाशों ने हथियार निकाल लिया और पहले सबके फोन को जब्त कर लिया। इसके बाद लूटपाट करने लगे। बैंक के स्टाफ के साथ बदमाशों ने मारपीट भी की। ग्राहकों से भी बदमाशों ने लूटपाट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed