फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bangladeshi Buddhist monk arrested at Gaya airport, fake passports and illegal documents recovered

Bihar News : एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार, लुकआउट सर्कुलर था जारी, कई नामों के पासपोर्ट बरामद

Sat, 19 Oct 2024 07:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 19 Oct 2024 07:54 PM IST
सार

Bihar : एक बांग्लादेशी नागरिक विगत आठ वर्षों से अपना नाम और अपनी पहचान को छुपाकर भारत में रह रहा था। शनिवार की शाम को सुरक्षा बलों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से उसी के अलग-अलग नाम के  पासपोर्ट बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Bangladeshi Buddhist monk arrested at Gaya airport, fake passports and illegal documents recovered
गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सुरक्षा बलों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया बौद्ध भिक्षु राजीव् धर पिछले 8 सालों से नाम बदलकर बौद्ध भिक्षु के वेश में बोधगया स्थित मंदिर परिसर में रह रहा था। उक्त व्यक्ति के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी था। गया एयरपोर्ट से उसे यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों ने हिरासत में लेकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


जांच के दौरान हुई गिरफ्तारी 
 इस संबंध में गया पुलिस का कहना है कि बोधगया में बौद्ध भिक्षु के वेश में रहने वाले बांग्लादेशी नागरिक को गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार किया है। एयरपोर्ट पर तैनात एविएशन सिक्योरिटी ग्रुप की टीम ने तलाशी के दौरान गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एविएशन सिक्योरिटी ग्रुप के एक अधिकारी ने बताया कि वह शनिवार को गया से बैंकॉक जाने वाला था। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक ने खुद का नाम राजीव धर बताया है। भारतीय पासपोर्ट संख्या X –7037848 है, फ्लाइट्स संख्या TG –327 से बैंकॉक जाने वाला था।
विज्ञापन


लुकआउट सर्कुलर था जारी, कई नामों के पासपोर्ट भी बरामद
गया पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के क्रम में संदेह होने पर बौद्ध भिक्षु से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि वह बौद्ध भिक्षु नहीं बल्कि बांग्लादेशी युवक है, जिसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। पुलिस से बचने के लिए वह पिछले 8 सालों से बौद्ध भिक्षु के वेश में बोधगया के एक मोनेस्ट्री रह रहा था। गया पुलिस का कहना है कि आरोपी राजीव धर इतना शातिर है कि उसने बचने के लिए विभिन्न नामों से कई पासपोर्ट भी बना लिया था। पूछताछ के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी व्यक्ति को गया जिले के मगध मेडिकल थाना की पुलिस को सौंप दिया है, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed