फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: BA student commits suicide in Patna, hangs himself in brother-in-law's house

Bihar News: पटना में बीए के छात्र ने किया सुसाइड, बहनोई के घर में फंदे से झूलकर दे दी जान

Wed, 26 Mar 2025 09:06 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 26 Mar 2025 09:06 AM IST
सार

Patna Police: जक्कनपुर थानाध्यक्ष रितुराज सिंह ने बताया कि यह मामला खुदकुशी का है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Bihar News: BA student commits suicide in Patna, hangs himself in brother-in-law's house
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित पुरंदरपुर में एक 21 वर्षीय बीए छात्र अमन कुमार ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से उनके परिवार में चीखपुकार मच गई है। बताया जा रहा है कि अमन, जो मूल रूप से बक्सर का निवासी था। वह अपने बहनोई विजय पांडेय (सुशांत कुमार के मकान पर किराएदार)  के फ्लैट में रहता था। विजय पांडेय एक फाइनांस कंपनी में कार्यरत हैं और मंगलवार को वह अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर थे, जबकि घर में केवल उनका चार साल का बेटा मौजूद था। 

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि अमन कुमार यहां रहकर परीक्षा की तैयारी करता था। मंगलवार देर रात घर में केवल अमन का चार साल का भांजा था। इसी दौरान अमन ने पंखे से झूल कर अपनी जान दे दी। देर रात बहन घर लौटी तो अमन का झूलता हुआ शव देखकर दंग रह गई। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मंगलवार रात करीब 11 बजे मौके पर पहुंची और पंखे से लटके शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

जक्कनपुर थानाध्यक्ष रितुराज सिंह ने बताया कि अमन कुमार की फंदे से झूलते हुए शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। परिजनों से जानकारी ली जा रही है। इधर, इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है। अमन की बहन और घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 

बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस बोली- विपक्ष INDIA ब्लॉक की तरह लड़ेगा, CM के चेहरे पर सामूहिक रूप से फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed