फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Aunt and niece got married in Gopalganj; female same-sex marriage; love marriage

Husband Wife : मामी बन गई पति और भांजी पत्नी; बिहार में पहली बार मामी-भांजी के प्यार ने शादी का लिया रूप

Mon, 12 Aug 2024 05:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 12 Aug 2024 05:55 PM IST
सार

शादी के बाद दोनों ने कहा कि आज हमलोग शादी के बंधन में बंध गए। हमलोग जिएंगे भी साथ और मरेंगे भी साथ में। यह शादी सोमवार को कुचायकोट थाना के सासामुसा रेलवे स्टेशन के पास दुर्गा मंदिर में संपन्न हुई।

विज्ञापन
Bihar News: Aunt and niece got married in Gopalganj; female same-sex marriage; love marriage
मंदिर में मामी और भांजी ने शादी की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के बेलवा गांव में सावन की चौथी सोमवार को एक अनोखी शादी देखने को मिली है। मामी और भांजी ने एक दूसरे के साथ शादी कर ली। इस शादी में मामी वर बनने का चुनाव किया और भांजी वधू बन गई। कुचायकोट प्रखंड के बेलवा गांव की शोभा कुमारी ने अपनी ही भांजी सुमन कुमारी के साथ सात फेरे लिए। इसके बाद चारों तरफ इसी शादी के चर्चे हो रहे हैं। शादी की खबर मिलते ही इस अनोखी शादी को देखने और कवर करने के लिए यूट्यूबरों और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन


एक दूसरे के साथ जीने और मरने की कसमें भी खाईं
मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर लोगों के सामने मामी और भांजी ने सबसे पहले एक दूसरे को माला पहनाया, सात फेरे लिए और फिर एक दूसरे के साथ जीने और मरने की कसमें भी खाईं। शादी के बाद दोनों ने कहा कि आज हमलोग शादी के बंधन में बंध गए। हमलोग जीएंग भी साथ और मरेंगे भी साथ में। यह शादी सोमवार को कुचायकोट थाना के सासामुसा रेलवे स्टेशन के पास दुर्गा मंदिर में संपन्न हुई।
विज्ञापन


पिछले दो सालों से दोनों की बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था
बताया जा रहा है कि गोपालगंज जिले के मामी शोभा कुमारी ने बताया कि उनका अपनी ही भांजी के साथ पिछले दो सालों से इश्क चल रहा था और इसके बाद उन लोगों ने आज एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला किया।भांजी सुमन ने भी कहा कि उसकी मामी कभी उसका साथ नहीं छोड़ेंगी। दोनों एक दूसरे के साथ जिंदगी भर रहेंगी और उन्हें इस बंधन से अब कोई भी अलग नहीं कर सकता। बहरहाल, गोपालगंज में मामी और भांजी के इस अनोखी शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।कुछ लोग इस शादी को हंसी मजाक तो कुछ लोग इसकी निंदा करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed