फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Attempt to murder case arms act other charges against news Bihar cabinet ministers cm nitish kumar

Bihar cabinet : हत्या के प्रयास से मर्डर तक...बिहार के नए मंत्रियों पर जानिए क्या क्या हैं अपराधिक आरोप

Wed, 26 Feb 2025 09:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 26 Feb 2025 09:31 PM IST
सार

Cabinet Ministers : विधान सभा चुनाव से पहले अंतिम रूप में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया, जिसमें भाजपा के 7 विधायकों को शामिल किया गया। इन सात मंत्रियों में कई लोगों पर हत्या की कोशिश से लेकर हत्या और आर्म एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Attempt to murder case arms act other charges against news Bihar cabinet ministers cm nitish kumar
बिहार में कैबिनेट विस्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार में आज अंतिम रूप से कैबिनेट का विस्तार हो गया, लेकिन इसके साथ ही कई सवाल भी उठ खड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा कोटे से सात नए मंत्रियों को अपनी सरकार में जगह दी, लेकिन इनकी ‘पृष्ठभूमि’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नए मंत्रियों में कई ऐसे हैं जिन पर हत्या, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी, सरकारी कार्य में बाधा डालने से लेकर औषधि घोटाले तक के गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन


 राजू सिंह - साहेबगंज से विधायक राजू सिंह पर हत्या और आर्म्स एक्ट सहित 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजू सिंह पर 2019 में दिल्ली के फतेहपुर बेरी में एक फार्महाउस में महिला की हत्या का मामला दर्ज हुआ। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। उन पर इसके अलावे पारु थाना, नगर थाना और पटना सिविल कोर्ट में भी उनके खिलाफ  धोखाधड़ी, हिंसा और आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


कृष्ण कुमार मंटू -  कृष्ण कुमार मंटू अमनौर से विधायक हैं। इन पर मारपीट और सरकारी काम में बाधा करने के आरोप हैं। इनके खिलाफ 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि कृष्ण कुमार मंटू पर नाजायज मजमा बनाकर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और चोरी के मामले दर्ज हैं। साथ ही उन पर भयादोहन और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने का भी आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोतीलाल प्रसाद - मोतीलाल प्रसाद रीगा से विधायक हैं, जिन पर हत्या की कोशिश के आरोप हैं। मोतीलाल प्रसाद पर इसके अलावे भी कई अन्य मामले दर्ज हैं। उनपर सीतामढ़ी और बैरगनिया थाने में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

 सुनील कुमार - सुनील कुमार बिहार शरीफ से विधायक हैं जिनपर धोखाधड़ी और अतिक्रमण सहित सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें दो केस कोर्ट परिवाद के तहत चल रहे हैं, जिसमें धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120B (आपराधिक साजिश) के मामले शामिल हैं। उनपर सरकारी भूमि के अतिक्रमण और सरकारी व्यवस्था भंग करने का भी आरोप है।


 जीवेश मिश्रा - जीवेश मिश्रा जाले से विधायक हैं, जिनपर औषधि घोटाला का आरोप है। जीवेश मिश्रा पर सिंहवाड़ा थाना में औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के तहत कई केस दर्ज हैं। उनपर जयपुर, राजस्थान और राजसमंद में भी औषधि नियंत्रण से जुड़े मामलों में उनका नाम शामिल है।

 संजय सरावगी - संजय सरावगी दरभंगा से विधायक हैं, जिनपर चुनावी आचार संहिता उल्लंघन का आरोप है। यह आरोप उनपर लहेरियासराय थाना क्षेत्र में लगा था। उनपर 
रेलवे सुरक्षा बल और अन्य सरकारी संस्थानों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

 विजय कुमार मंडल - विजय कुमार मंडल सिकटी से विधायक हैं, जिनपर चुनावी गड़बड़ी के आरोपी हैं। उनपर यह मामला कुर्साकांटा थाने में दर्ज किया गया था।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed