फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: ATS arrested youth from Patna: Bihar Police, suspicious activities: Crime News UP ATS

Bihar News: एटीएस ने यूपी के बाद अब बिहार में की बड़ी कार्रवाई, पटना से युवक को उठाया; जानिए, क्या है मामला

Sun, 20 Apr 2025 10:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 20 Apr 2025 10:05 AM IST
सार

Crime News: एटीएस की टीम ने यूपी और बिहार से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। तीनों से पूछताछ जारी है। जल्द ही टीम बड़ा खुलासा कर सकती है। 

विज्ञापन
Bihar News: ATS arrested youth from Patna: Bihar Police, suspicious activities: Crime News UP ATS
महाकुंभ में डीजीपी के सामने मॉक ड्रिल का प्रदर्शन करते एटीएस के जवान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश विरोधियों जांच में जुटी बिहार एटीएस एव यूपी एटीएस की टीम ने मिलकर पटना में बड़ी कार्रवाई है। टीम ने फुलवारीशरीफ के अल-ग्यास नगर मोहल्ले में छापेमारी कर मो. जुनैद को गिरफ्तार किया है। उसपर सोशल मीडिया के माध्यम से फिलिस्तीन के समर्थन में कथित तौर पर देश विरोधी प्रचार करने का आरोप लगे हैं। पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने जुनैद की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि एटीएस को जुनैद के खिलाफ कई साक्ष्य मिले थे। इसके आधार पर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


आतंकी संगठन के खाते में रुपये ट्रांसफर
बताया जा रहा है कि जुनैद के सोशल मीडिया अकांउट और डिवाइस को भी एटीएस की टीम ने जब्त किया है। टीम उसे खंगाल रही है। इतना ही नहीं जुनैद पर सेव फिलिस्तीन अभियान के लिए रुपये ट्रांसफर करने के भी आरोप लगे हैं। यह रुपये किसी प्रतिबंधित आतंकी संगठन के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। अब तक यूपी पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन पर देश विरोध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लहै। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी से दो और बिहार से एक गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि संभल के ख्वास राय सराय और हिंदुपुर खेड़ा के साथ बिहार के पटना निवासी युवक अपने खतरनाक मंसूबों को पूरा करने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भड़काऊ वीडियो भी पोस्ट करके आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए मुस्लिम युवाओं को उकसा रहे थे। इनलोगों व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर कुछ ग्रुप भी बनाए थे, जिसके जरिये युवाओं को जोड़ा जा रहा था। एटीएस जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज बिहार दौरे पर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed