फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : ASI died wife accuses brothers of murder case saharsa bihar police supaul bihar

Bihar News : एएसआई की संदिग्ध मौत, पत्नी ने भाईयों पर लगाया हत्या का आरोप

Wed, 11 Jun 2025 09:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 11 Jun 2025 09:36 PM IST
सार

Murder Case : कुछ दिन पहले ही बिहार पुलिस में ASI के पद पर प्रोन्नति हुआ था। ट्रेनिंग के दौरान दो दिन पहले ही वह घर आया था। अब गांव में उसकी लाश मिली है। 

विज्ञापन
Bihar News : ASI died wife accuses brothers of murder case saharsa bihar police supaul bihar
मृतक का प्रोफाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में संदिग्ध परिस्थिति में एक प्रशिक्षु जमादार का शव बरामद हुआ। घटना सदर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव की है। मृतक की पहचान नगर निगम के वार्ड नंबर 5 शिवपुरी मोहल्ला निवासी पवन भगत के पुत्र अशोक कुमार भगत (35) के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने सगे भाइयों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी ने पति के भाई पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: पटना दो युवकों पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, एक की मौत; राजा ने मरने से पहले बताया हत्यारे का नाम
विज्ञापन


मृतक के भाइयों एवं मृतक की पत्नी के भाइयों के बीच हुआ था विवाद 
घटना के संबंध में मृतक के भाइयों का कहना है कि सुखासन में संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा हुआ मिलने की सूचना के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मृतक के सुसराल वाले भी पहुंचे, जिसके बाद मृतक के भाइयों एवं मृतक की पत्नी के भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: जीआरपी सब इंस्पेक्टर को निगरानी विभाग ने घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा, पांच हजार रिश्वत वसूल रहा था

पीटीसी का ले रहा था प्रशिक्षण
मृतक चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। मृतक का कुछ दिन पहले ही बिहार पुलिस में ASI के पद पर प्रोन्नति हुआ था, जिसके बाद सुपौल जिले भीमनगर मे ट्रेनिंग चल रहा था।   दो दिन पहले ही वह घर आया था। मृतक के पत्नी के भाइयों ने आरोप लगाया है कि बुधवार को जमीन बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद बुधवार की शाम 5:00 बजे परिजनों को सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के सुखासन के समीप एक पेड़ के नीचे उसका शव पड़ा है। सूचना के बाद उनका बड़ा भाई उमेश भगत उसे इलाज के लिए शहर के निजी क्लिनिक में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर लेकर चले आए। मृतक के पत्नी का आरोप है कि उनके सगे भाइयों ने मिलकर हत्या की है। 

दोनों पक्षों में हुई विवाद  
शिवपुरी मुहल्ले मे मृतक की पत्नी के भाइयों ने शव को रोकते हुए मृतक के बड़े भाइयों से विवाद शुरू हो गया। विवाद हाथपाई तक पहुंच गया। स्थानीय लोग और पुलिस के जवानो ने मामले को शांत करवाया। घटनास्थल पर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार और सदर एसडीपीओ आलोक कुमार समेत तमाम पुलिस बल मौजूद रहे। एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है और मामले की तहकीकात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed