फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Ankur of class five in Darbhanga missing for three days; was returned by the school guard

Bihar News: पांचवीं कक्षा का अंकुर तीन दिनों से लापता; काला जूता पहनकर स्कूल आया तो गार्ड ने वापस लौटा दिया था

Tue, 02 Jul 2024 09:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 02 Jul 2024 09:43 AM IST
सार

विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि लापता बच्चे के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। सीसीटीवी और अन्य साधनों की मदद से बच्चे की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Bihar News: Ankur of class five in Darbhanga missing for three days; was returned by the school guard
अंकुर कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

दरभंगा के ज्ञान भारती स्कूल के पांचवी कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र 29 जून की सुबह से ही लापता है। तीन दिनों से परिजन अपने स्तर से बच्चे को खोजबीन कर परेशान हो चुके है लेकिन बच्चे का कोई जानकारी नही मिल सका है। बच्चे के परिजन ने थक हारकर विश्विद्यालय थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। बताया जाता है कि 29 जनवरी की सुबह अंकुर कुमार 11 वर्ष हर रोज की भांति स्कूल ड्रेस पहनकर स्कूल तक गया लेकिन वह सफेद जुता के बदले काला जूता पहन कर चला गया था। इस कारण स्कूल के गार्ड ने उसे वापस घर जाने को कहा लेकिन वह आज तक घर नहीं लौटा है। परिजनों ने उसे काफी खोजबीन की। लेकिन, कुछ पता नहीं चल पाने पर विश्वविद्यालय थाना में आवेदन देकर अपने बच्चे की सकुशल वापसी की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


सफेद की जगह काला जूता पहनकर आने की वहज से लौटाया था
उमाशंकर यादव का पुत्र लापता अंकुर कुमार मधुबनी जिला के घोघरडीहा प्रखंड का रहनेवाला है। वह दो भाई है जो दरभंगा के लक्ष्मीसागर मुहल्ला के जेपी चौक पर किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है। पिता उमाशंकर यादव ने बताया कि उनके दो पुत्र हैं जिसे वह किराए के मकान में पढ़ने के लिए रखे हुए है। उनका बड़ा पुत्र इंटर में पढ़ता है जबकि छोटा पुत्र अंकुर ज्ञान भारती स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ता है। उसके लापता होने की सूचना उनके बड़े पुत्र ने दी वह सबसे पहले स्कूल प्रशासन से मिले तो स्कूल प्रशासन ने परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को जांचा गया और स्कूल के गार्ड से भी पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सफेद की जगह काला जूता पहनकर आने की वहज से उसे वापस घर भेज दिया गया था। 
विज्ञापन


शीघ्र ही बच्चे की सकुशल बरामद कर लिया जाएगा
इस सम्बंध में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि लापता बच्चे के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। सीसीटीवी और अन्य साधनों की मदद से बच्चे की तलाश जारी है। शीघ्र ही बच्चे की सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed