Amit Shah in Patna: क्या हुआ जब नीतीश कुमार से मिले गृह मंत्री अमित शाह; ममता बनर्जी, पटनायक का इंतजार रह गया
Bihar : भाजपा के साथ जनादेश लेकर महागठबंधन के साथ मुख्यमंत्री बनने के बाद से नीतीश कुमार से गृह मंत्री अमित शाह की यह पहली मुलाकात थी। बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का इंतजार ही रह गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उड़ीसा के प्रतिनिधि शामिल
गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की। एनडीए से अलग होने के बाद पहली बार इंडी गठबंधन के अगुवा सीएम नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह आमने-सामने हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत किया। उन्होंने गृह मंत्री को पुष्प गुच्छ, शॉल और प्रतीक चिह्न भेंट की। इसके बाद पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरु हुई। इसमें बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के प्रतिनिधि शामिल हुए।
सीएम नीतीश कुमार पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक के उपाध्यक्ष हैं। उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी बैठक में शामिल हुए। हालांकि, प.बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक नहीं दिखे। उनके जगह उनके प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हुए। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में क्षेत्रीय समन्वय को लेकर चर्चा हुई।
अब तक क्षेत्रीय परिषद की 26 बैठकें हुईं
सरकारी एजेंसी की ओर इस बैठक के संबंध में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वांगीण विकास हासिल करने के लिए सहकारी और प्रतिस्पर्धी संघवाद का लाभ उठाने की आवश्यकता पर बल दिया है। क्षेत्रीय परिषदें सशक्त राज्य ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं कि भावना के अनुरूप दो या अधिक राज्यों अथवा केंद्र और राज्यों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर नियमित संवाद और चर्चा के लिए एक व्यवस्थित तंत्र और मंच प्रदान करती हैं। 2014 से अब तक पिछले 9 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रीय परिषदों की कुल 55 बैठकें हुईं हैं, इनमें स्थायी समितियों की 29बैठकें और क्षेत्रीय परिषदों की 26 बैठकें शामिल हैं।