फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Amar Ujala Chai par charcha in gaya bihar for lok sabha election 2024 public opinion on vote

Gaya Lok Sabha: गया में पीएम मोदी की जहां सभा, वहां अमर उजाला का चुनावी रथ; चुनाव के बहाने हो रही चाय पर चर्चा

Tue, 16 Apr 2024 08:16 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 16 Apr 2024 08:16 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया पहुंचने से पहले 'अमर उजाला' का चुनावी रथ वोटरों से बात करने के लिए पहुंच चुका है। शाम में राजनीतिक दलों से लाइव बातचीत के पहले युवाओं से बात होगी। शुरुआत सुबह में चाय पर चर्चा से।

विज्ञापन
Bihar News : Amar Ujala Chai par charcha in gaya bihar for lok sabha election 2024 public opinion on vote
गया में चाय पर चर्चा कर रही अमर उजाला की टीम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत की आमने-सामने की टक्कर वाली गया लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के लिए सुबह करीब सवा नौ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच रहे हैं। इस समय 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' भी बिहार में है और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गया में लोगों से बातचीत करने के लिए पहुंच चुका है। गया के रामसागर रोड पर टिल्हा धर्मशाला पूर्वी गेट के पास चाय पर चर्चा के बहाने वोटरों से उनके मन की बात पूछी जा रही। समझा जा रहा है कि वह चाय की चुस्की के साथ गया लोकसभा सीट की किन बातों पर विमर्श कर रहे हैं।  

विज्ञापन


दोपहर और शाम में भी बात रखने का मौका
'अमर उजाला' की टीम मतदाताओं से उनकी उम्मीदें समझने के लिए गया पहुंची है। सुबह में चाय पर चर्चा के बाद दोपहर में एक बजे गया कालेज खेल परिसर गेट के पास युवाओं की बात होगी। उनके मुद्दों और निष्कर्षों पर बात होगी। इसके बाद शाम में 'सत्ता का संग्राम' के तहत राजनीतिक दलों से सीधी बात की जाएगी। प्रत्याशियों और उनके दल के प्रतिनिधियों से समझने का प्रयास किया जाएगा कि वह गया के वोटरों को कितना समझ रहे हैं। शाम का कार्यक्रम डाक बंगला रोड स्थित अंबेडकर मार्केट परिसर में होगा। 
विज्ञापन


चाय पर चर्चा में क्या कह रहे वोटर, जानें यहां
वोटर रजनीश कुमार ने कहा कि गया का जो विकास होना चाहिए था, वह आजतक नहीं हो पाया है। ओम यादव ने कहा कि जनता दल यूनाईटेड के मौजूदा सांसद क्षेत्र में घूमते नहीं हैं। लोग उन्हें सही से पहचानते भी नहीं है। लोग विकास के नाम पर देंगे वोट। वोटर मुन्ना कुमार ने कहा कि काम की जगह प्रचार होता है। सारी ऊर्जा उसी में खपाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसे क्या नजर आ रहा, वह रख रहे अपनी बात
वोटर युगल कुमार गुप्ता कह रहे कि एनडीए सरकार में गरीबों को सुविधा मिल रही है, इसलिए विकास के लिए एनडीए का दोबारा सरकार में आना जरूरी है। दीप रंजन प्रसाद वर्मा ने अमर उजाला के कार्यक्रम 'चाय पर चर्चा' के दौरान कहा- बिहार में युवाओं के लिए रोजगार की कमी नहीं है। सकारात्मक सोच रखने वालों को अवसर मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed