फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : aimim party with mahagathbandhan for bihar election 2025

Bihar Election 2025 : महागठबंधन की ताकत बढ़ेगी, ओवैसी की पार्टी AIMIM ने महागठबंधन के सभी दलों को लिखी चिट्ठी

Thu, 03 Jul 2025 08:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 03 Jul 2025 08:52 PM IST
सार

Bihar News : बिहार चुनाव की सुगबुगाहट के बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। पार्टी ने इस बार महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताते हुए सभी घटक दलों को चिट्ठी लिखी है।

विज्ञापन
Bihar News : aimim party with mahagathbandhan for bihar election 2025
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दो दिनों से कई वीडियो वायरल हो रहे थे कि राष्ट्रीय जनता दल ने मुसलमानों को ठगा है, इसलिए असदुद्दीन ओवैसी ही असल हितैषी हैं। अब ओवैसी की पार्टी ने ही महागठबंधन में जाने की इच्छा जताकर एक तरफ बड़ा उलटफेर कर दिया है तो दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को अचानक ज्यादा परेशान कर दिया है। पिछली बार ओवैसी की पार्टी के पांच विधायक बने थे, लेकिन उनमें से चार को तेजस्वी यादव अपने साथ ले गए थे। ओवैसी ने इसे 'चोरी' करार देते हुए इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहने की बात कही थी। लेकिन, अब ओवैसी की पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ वोटों के बंटवारे को रोकने की बात करते हुए महागठबंधन में जाने के लिए सभी घटक दलों को चिट्ठी लिख दी है।

विज्ञापन


'अमर उजाला' से बातचीत में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष और इकलौते विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि सत्ता के खिलाफ वोटों का बंटवारा रोकना जरूरी है। इसी जरूरत को समझते हुए और भारतीय जनता पार्टी को बिहार में रोकने के लिए पार्टी ने महागठबंधन के सभी दलों के सामने लिखित प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले अलग-अलग बात हो रही थी, लेकिन कहीं-न-कहीं संशय रह जा रहा था, इसलिए महागठबंधन के सभी घटक दलों को लिखित तौर पर AIMIM की ओर से प्रस्ताव दिया गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खिलाफ एकजुटता में उसे साथ कर लिया जाए। उन्होंने सीट शेयर पर अभी कोई बात नहीं होने की जानकारी देते हुए कहा कि जब महागठबंधन में प्रवेश हो जाएगा तो इसपर भी ससम्मान बात हो जाएगी, क्योंकि पार्टी का बिहार के अच्छा जनाधार है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed