{"_id":"663cad598467e2d05a0cf58f","slug":"bihar-news-after-weather-today-and-weather-10-days-condition-patna-dm-order-for-school-time-in-patna-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"School News : गर्मी से मिली राहत तो स्कूलों का समय फिर बदला; पटना डीएम का आदेश- अब अपने समय से चलाएं विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School News : गर्मी से मिली राहत तो स्कूलों का समय फिर बदला; पटना डीएम का आदेश- अब अपने समय से चलाएं विद्यालय
Thu, 09 May 2024 04:32 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 09 May 2024 04:32 PM IST
सार
Weather Today : मौसम के रुख को देखते हुए 'अमर उजाला' ने आज सुबह यह संभावना जताई थी कि अब स्कूलों का समय बदलेगा और शाम होते-होते पटना डीएम ने आदेश जारी कर दिया। आदेश के अनुसार स्कूल प्रबंधन अब अपनी सुविधा के हिसाब से विद्यालय संचालन कर सकेंगे।
विज्ञापन
स्कूल छुट्टी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीषण गर्मी को देखते हुए पटना में 19 अप्रैल से स्कूलों का समय बदला गया था। पहले इन्हें साढ़े 11 बजे तक ही विद्यालय संचालन की छूट दी गई थी और फिर बहुत ज्यादा संकट देख साढ़े 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। अब पिछले चार दिनों से मौसम से मिली पूरी राहत और अगले कुछ दिनों तक गर्मी से निजात देख पटना डीएम ने विद्यालयों के प्रबंधन को अपने हिसाब से स्कूल संचालन की छूट दी है। 'अमर उजाला' ने गुरुवार सुबह मौसम की खबर के साथ ऐसे आदेश की संभावना जताई थी और अब पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने शुक्रवार से विद्यालयों को छूट देने का आदेश जारी किया। मतलब, कल से विद्यालय अपनी टाइमिंग के हिसाब से पढ़ा-लिखा सकेंगे।
विज्ञापन
25 अप्रैल को दिया गया था यह निर्देश
दरअसल, 25 अप्रैल को पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने भीषण गर्मी और लू की चपेट को देखते हुए पटना के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को फ्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केदो में दसवीं कक्षा तक की सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधि 10:30 से 4:00 बजे तक प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी का यह निर्देश 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए जारी किया गया था। इसके बाद गर्मी से राहत नहीं मिली तो कक्षाओं का संचालन 10:30 बजे के बाद प्रतिबंधित ही रहा। लेकिन, बारिश और ठंडी हवाओं ने राहत दी तो स्कूल प्रबंधनों को अपने तरीके से संचालन की छूट दे दी है।
विज्ञापन