फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : after Bihar Bridge collapse stories, road collapse near Begusarai dm office

Bihar News : पुलों के बाद अब सड़क समा रही धरती में, डीएम ऑफिस के सामने रोड धंसने से मच गई खलबली

Sun, 07 Jul 2024 12:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 07 Jul 2024 12:42 PM IST
सार

Bihar : बिहार में पुल गिरने के साथ-साथ अब डीएम और एसपी कार्यालय के सामने की सड़कें भी धरती में समाने लगी हैं। अभी कुछ दिन पहले उसी शहर के एसपी कार्यालय के सामने सड़क में एक बड़ा गड्ढा हो गया था। फिलहाल यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Bihar News : after Bihar Bridge collapse stories, road collapse near Begusarai dm office
डीएम कार्यालय के सामने धरती में समायी सड़क - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में पुल गिरने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। लेकिन पुल के गिरने के साथ साथं अब सड़कें भी  धरती में समाने लगी हैं। लोग अब इन बातों के लिए ताज्जुब भी नहीं करते क्यों कि जब सिर्फ हवा और पानी के हल्के दवाब से बड़े बड़े पुल गिर सकते हैं तो फिर ऐसे में डीएम कार्यालय के सामने अगर सड़क अगर धरती में समा जाय तो इस बात पर भी आश्चर्य नहीं करना चाहिए। फ़िलहाल ताजा मामला बेगूसराय जिले के मुख्य शहर स्थित डीएम कार्यालय के पास की है।

विज्ञापन

 

Bihar News : after Bihar Bridge collapse stories, road collapse near Begusarai dm office
खतरों के साये में डीएम कार्यालय के सामने की सड़क - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बरसात में पानी-पानी हो जाता है डीएम कार्यालय 
इस संबंध में लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही लाखों रुपए खर्च कर इस सड़क को फिर से निर्माण कराया गया था, लेकिन आज यह सड़क 1 से दो फीट टूटकर पूरी तरह से धरती में समा गई। लोग इसे भ्रष्टाचार का नतीजा बता रहे हैं। सड़क धंसने के बाद लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जब बारिश होती है तो पूरा डीएम कार्यालय पानी में डूब जाता है। मजबूरन पदाधिकारियों को एपीआई इज्जत बचाने के लिए पंप से पानी  खिंचवाना पड़ता है लेकिन वह भी बेअसर होता है। अभी तो वैसी बारिश भी नहीं हुई, सड़क पर जल जमाव भी नहीं हुआ और इससे पहले सड़क धरती में समा गई, जबकि अभी बरसात झेलना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : after Bihar Bridge collapse stories, road collapse near Begusarai dm office
सड़क में लगी सेंध - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर हो कार्रवाई 
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सरकारी रुपया जरुर है लेकिन यह रुपया जनता के द्वारा दिए गये टैक्स का ही रुपया है। ऐसे में इस मामले की जांच हो और इस भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed