{"_id":"64fe829554516331050d31f5","slug":"bihar-news-accused-of-55-kg-gold-robbery-murdered-in-vaishali-finance-bank-robbery-bihar-police-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: देश के सबसे बड़े सोना लूटकांड के आरोपी की हत्या, अपराधियों ने 6 गोली मारी; 5 माह पहले जेल से निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: देश के सबसे बड़े सोना लूटकांड के आरोपी की हत्या, अपराधियों ने 6 गोली मारी; 5 माह पहले जेल से निकला था
Mon, 11 Sep 2023 08:29 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 11 Sep 2023 08:29 AM IST
सार
Vaishali News : सदर SDPO ओम प्रकाश ने बताया कि हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के RN कॉलेज पोखरी के समीप दो बाइक सवार 4 अज्ञात अपराधियों के द्वारा हनी राज की गोली मारकर हत्या कर दी । उसका अपराधिक इतिहास भी रहा है।
विज्ञापन
हनी राज की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के सबसे बड़े सोना लूटकांड केस के आरोपी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने उसे 6 गोली मारी। घटना हाजीपुर के RN कॉलेज के पास की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घायल को उसके दोस्तों अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। अस्पताल में मृतक की बहन और बुआ भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सदर अस्पताल में नगर थाने की पुलिस भी पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में अब जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, मरने वाले की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बाग दुल्हन निवासी नियाज कौशल के पुत्र युसूफ कौशल उर्फ हनी राज के रूप में शामिल था। पुलिस का कहना है कि हनी राज का अपराधिक प्रवृति का था। उसा पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। 23 नवंबर 2019 को हाजीपुर के सिनेमा रोड स्थित मुथूट फाइनेंस बैंक से लगभग 55 किलो सोना लूट लिया गया था। लूटकांड में शामिल आरोपियों में एक हनी राज भी था।
विज्ञापन
5 महीना पहले ही जेल से आया था बाहर
हनी राज 5 महीने पहले ही हनी हाजीपुर के मुथूट फाइनेंस लूटकांड में जेल से छूटकर बाहर आया था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इससे पहले 3 जनवरी 2020 में एक हाजीपुर जेल में बंद कैदी को गोली मारकर जेल के अंदर हत्या कर दी गई। सोना लूट कांड के आरोपी मनीष कुमार को जेल के अंदर गोली मारी गईं थी। अपराधी मनीष कुमार सिंह जो बिदुपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मनीष कुमार सोना लूट गैंग का सदस्य था। उसके सिर में गोली मारी गई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल के अंदर से गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन
RN कॉलेज पोखरी के पास 4 अपराधियों ने मारी गोली
सदर SDPO ओम प्रकाश ने बताया कि हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के RN कॉलेज पोखरी के समीप दो बाइक सवार 4 अज्ञात अपराधियों के द्वारा हनी राज की गोली मारकर हत्या कर दी। उसका अपराधिक इतिहास भी रहा है। हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के 2019 में फाइनेंस बैंक से सोना लूटकांड केस में शामिल थे। चार-पांच महीने पहले यह जेल से छूटकर बाहर आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।