फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Accident today in begusarai khatopur on national highway

Accident News : बिहार में भीषण सड़क हादसा; बारात से लौट रही गाड़ी का टायर फटा, चार की मौके पर मौत, पांच घायल

Sun, 23 Mar 2025 06:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 23 Mar 2025 06:28 AM IST
सार

Bihar News : नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार में दौड़ रही एक गाड़ी का टायर फटा और कुछ सेकंड के बाद ही चीख-पुकार मच गई। गाड़ी डिवाइडर पर टकराती हुई उछली और जहां-तहां टकरा कर पिचक गई। हादसे में मौके पर चार की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News : Accident today in begusarai khatopur on national highway
गाड़ी की हालत बता रही कि हादसा कितना भयंकर था। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। यह पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक के पास नेशनल हाइवे पर बेगूसराय-खगड़िया के बीच हुआ। घटना इतनी तेज आवाज के साथ हुई कि 500 मीटर दूर से लोग कुछ ही पल में दौड़ते-भागते पहुंचे और लोगों को निकालने में लग गए।

विज्ञापन


टायर फटने के कारण अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो
बताया जा रहा है कि सभी 9 लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर बारात से अपने घर लौट रहे थे। तभी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो पर सवार चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो पर 9 लोग सवार होकर बारात से अपने घर पहाड़ चक लौट रहे थे। तभी स्कॉर्पियो का टायर फट गया। टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : Accident today in begusarai khatopur on national highway
हादसे के बाद जुटी भीड़ और घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पहाड़चक लौट रही गाड़ी हादसे का हुई शिकार

इस घटना के संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर बारात से पहाड़ चक गांव लौट रहे थे, तभी खातोपुर चौक के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मृतक व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़चक गांव के रहने वाले सौरभ कुमार और कृष्ण कुमार के साथ सहोदर भाइयों अंकित कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान अंशु कुमार, गोलू कुमार, सुजीत कुमार, निरंजन कुमार और सत्यम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग पहाड़चक गांव के रहने वाले चंदन के पुत्र अभिषेक की शादी से लौट रहे थे।साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा स्थित न्यू जफर नगर गांव में शादी समारोह थी। इतनी कम दूरी में सबकुछ हो रहा था और इसी में इतना बड़ा हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें- इंजीनियर कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा का शव मिला, हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed