{"_id":"67df1ca62bed78efd30f6265","slug":"bihar-police-engineering-student-commits-suicide-case-students-create-ruckus-shivhar-bihar-news-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : इंजीनियरिंग की छात्रा ने की आत्महत्या, कॉलेज में बवाल; छात्र कर रहे हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : इंजीनियरिंग की छात्रा ने की आत्महत्या, कॉलेज में बवाल; छात्र कर रहे हंगामा
Sun, 23 Mar 2025 01:55 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:55 AM IST
सार
Bihar : कई घंटों से लगातार कमरा बंद था। सहपाठियों के कई बार आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांका तो देखकर हर कोई हैरान रह गया। अब पुलिस कारण की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
छात्रावास में पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
शिवहर के इंजीनियरिंग कॉलेज की एक छात्रा ने शनिवार रात आत्महत्या कर ली। छात्रा की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के तारकेश्वर प्र.शाही की पुत्री आकांक्षा कुमारी के रूप में की गई है।उक्त छात्रा 8वी समेस्टर की इलेक्ट्रिसियन फाईनल इयर की छात्रा थी। घटना पिपराही थाना क्षेत्र के छतौना विशुनपुर की है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़िए- Bihar: नकाब वाली नेत्री ने मुख्यमंत्री को दी सलाह, कहा- रिटायरमेंट लेना चाहिए; उनकी हरकतों में बुढ़ापे का संकेत
विज्ञापन
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि उक्त छात्रा गर्ल्स हॉस्टल के तीसरी तल पर रुम नम्बर 317 मे छत के पंखे मे दुपट्टा से लटक गई थी। लगातार घंटों रूम बंद रहने पर सहपाठियों ने आवाज लगाई पर गेट नहीं खुली। खिड़की से झांकने पर लाश लटकी देख वार्डन को जानकारी दी गई। वही कॉलेज प्रशासन ने गेट तोड़ शव को उतारा।
विज्ञापन
छात्रों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर डीएम विवेक रंजन मैत्रेय, एसपी शैलेश कुमार सिन्हा, डीएसपी सुशील कुमार, एसडीओ अविनाश कुणाल सहित कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वही कांलेज के छात्र लगातार आक्रोशित होकर हंगामा कर प्रशासन विरोधी नारे लगा रहे है। बबाल को देखते हुई कई थानो की पुलिस के साथ कॉलेज परिसर को पुलिस छावनी मे तब्दील हो गई। घटना के कारणो के संबंध में पुलिस का कहना है कि कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। परिजनों को सूचना दी गई है। आक्रोशित छात्र परिजन के आने के बाद ही शव ले जाने की मांग कर रहे है। रात 12 बजे तक हंगामा जारी है। वही डीएम एसपी सहित अधिकारी कैम्प कर रहे है, जबकि कॉलेज की छात्राएं डरी सहमी आधी रात को परिसर मे है।
यह खबर भी पढ़ें - कदम के निशां : हत्या वाली जगह से एक पैर का चिह्न कैसे पहुंचा मृतक के घर? होशियार करती जुर्म की कहानी पढ़ें