फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: accident on Dhanteras, two people died; Speeding truck crushes bike on NH in Jehanabad

Bihar News: धनतेरस के दिन बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत; जहानाबाद में एनएच पर तेज रफ्तार ट्रक बाइक को रौंदा

Tue, 29 Oct 2024 11:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 29 Oct 2024 11:26 AM IST
सार

Jehanabad News: लोगों का आरोप है कि हादसा ट्रक ड्राइवर की लापरवाही कारण हुआ है। इस इलाके में सड़क हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रशासन को इन हादसों पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। 

विज्ञापन
Bihar News: accident on Dhanteras, two people died; Speeding truck crushes bike on NH in Jehanabad
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद के लिए धनतेरस की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार से जा रही हाईवा गाड़ी ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल डाला जिससे दोनों लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों ने हाईवे कुचालक सहित पड़कर नगर थाना के पुलिस को सौंप दिया। गया पटना एनएच 83 पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, इस हादसे में दोनों लोगों की मौत हो गई। घटना भंवरिया पुल के पास की है। मृतक की पहचान अशोक शर्मा और देवेंद्र शर्मा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों जोरदार टक्कर मार दी
बताया जा रहा है कि दोनों बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अशोक शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि देदेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। लोगों ने तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस को इस घटना की सूचना मिलते  ही मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


ट्रक ड्राइवर की तेज रफ्तार के कारण हुआ है
परिजनों का आरोप है कि हादसा ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ है। स्थानीय लोगों ने लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंतित हैं और मांग कर रहे हैं कि तेज रफ्तार पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। नगर थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया हाईवा ने बाइक पर सवार दो लोगों को कुचल दिया। जिसमें दोनों की मौत हो गई। पुलिस ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों सबों को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है बताया जाता है कि किसी काम से दोनों व्यक्ति बाइक से जा रहे थे कि तेज रफ्तार से जा रही है हाईवा गाड़ी में जोरदार धक्का मारा जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed