फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Accident averted at Patna airport, plane coming from Delhi overshoots runway

Patna Airport News: पटना एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, दिल्ली से आ रहे विमान का रनवे ओवरशूट; जानिए पूरा मामला

Wed, 16 Jul 2025 10:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 16 Jul 2025 10:27 AM IST
सार

पटना एयरपोर्ट का रनवे भी मानक के अनुरूप नहीं है। हालांकि एयरपोर्ट प्रबंधन रनवे की लंबाई को बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए प्रशासनिक प्रक्रिया भी चल रही है। रनवे की लंबाई को बढ़ाकर 12 हजार फीट करना है।

विज्ञापन
Bihar News  Accident averted at Patna airport, plane coming from Delhi overshoots runway
इंडिगो एयरलाइन का विमान - फोटो : ANI

विस्तार

पटना एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से आ रहे विमान को रनवे ओवरशूट का सामना करना पड़ा। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ से विमान को अनियंत्रित होने से बचा लिया। उन्होंने फौरन गो-अराउंड प्रक्रिया अपनाई और विमान को फिर से सफलतापूर्वक लैंड करवा लिया। इस मामले में ने पटना एयरपोर्ट के छोटे रनवे को लेकर फिर सवाल खड़ा कर दिया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार रात नौ बजे दिल्ली से आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 2482 ने लैंडिंग के दौरान रनवे के निर्धारित टचडाउन जोन को पार कर दिया। विमान के मुख्य लैंडिंग गियर रनवे को छुआ। विमान तय स्थान से आगे निकल चुका था। इसके बाद पायलट ने आकलन किया तो पता चला कि इतने कम रनवे में लैंडिंग संभव नहीं। इसके बाद पायलट ने फिर से विमान को आसमान में उठा लिया। कुछ देर चक्कर काटने के बाद फिर से लैंडिंग करवा ली। इस बार लैंडिंग में कोई परेशानी नहीं हुई।   
विज्ञापन


जानिए क्या होता है कि रनवे ओवरशूट
जानकारों के अनुसार, विमान रनवे के अंत से पहले रुकने में सफल नहीं हो पाता है और रनवे के अंत से ज्यादा आगे निकल जाता है। यानी विमान रनवे की निर्धारित सीमा से बाहर चला जाता है। ऐसा तब होता है जब कोई विमान रनवे पर उतरने के बाद, उसे रोकने के लिए आवश्यक ब्रेक लगाने या थ्रस्ट रिवर्सल का उपयोग करने में सफल नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन पहले पक्ष से टकराया था विमान
पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरते ही फ्लाइट से चिड़िया टकरा गई। विमान के एक इंजन में वाइब्रेशन होने लगा। तत्काल रिपोर्ट हुई और 175 यात्रियों को ले जा रहे विमान को वापस पटना में ही सुरक्षित लैंड करा लिया गया। बताया गया था कि इंडियो की फ्लाइट सुबह के साढ़े नौ बजे दिल्ली के उड़ी थी। चंद मिनट बाद भी एक पक्षी विमान से टकरा गया। इससे विमान में खराबी आ गई। पायलट ने सूझबूझ से काम लिया और फौरान एटीसी को सूचना दी। इसके बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। सुबह दस बजे विमान को सुरक्षित पटना एयरपोर्ट पर लैंड करवाया लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed