{"_id":"6829cbf9a6e249669b0efb13","slug":"bihar-news-a-youth-was-shot-in-patna-city-his-condition-is-critical-police-is-investigating-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना सिटी में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; पत्नी बोली- विवाद चल रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना सिटी में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; पत्नी बोली- विवाद चल रहा था
Sun, 18 May 2025 05:30 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 18 May 2025 05:30 PM IST
सार
Patna Crime News: दिनदहाड़े गोलीबारी से इलाके में दहशत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और अपराधी जल्द से जल्द की गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन
चौक थाने की पुलिस जांच में जुटी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना सिटी में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दिया। उसकी हालत गंभीर है। घटना के इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद में युवक को गोली लगने की बात सामने आ रही है। घायल युवक की पहचान मोहम्मद रियाजुद्दीन के पुत्र मोहम्मद काजिम (30 वर्ष) के रूप में हुई है। गंभीर हालत में काजिम को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विवाद चल रहा था
परिजनों का कहना है कि घटना के समय काजिम अपने घर पर था। घर पर खाना बनाया जा रहा था। अचानक गोली की आवाज सुनाई दी और जब परिवार के लोग बाहर निकले, तो दंग रह गए। काजिम को बेहोश गिरा पड़ा था। काजिम की बहन और पत्नी ने बताया कि मोहल्ले के ही एक शख्स से ही विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आशंका है कि इस विवाद के कारण उसपर जानलेवा हमला हुआ है। चौक थाना की पुलिस ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिलने के बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए थे। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
आरसीपी सिंह-प्रशांत किशोर के मिलन पर तेजस्वी यादव बोले- यह सब किसके इशारे पर हो रहा, जनता को सब पता है
विज्ञापन