{"_id":"657c3d3ada62b9d3220a3aee","slug":"bihar-news-a-sudden-fire-broke-out-in-the-ac-coach-of-pawan-express-train-was-standing-at-jaynagar-station-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पवन एक्सप्रेस के एसी कोच में अचानक लगी आग, यात्रियों में दहशत; इस स्टेशन पर खड़ी थी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पवन एक्सप्रेस के एसी कोच में अचानक लगी आग, यात्रियों में दहशत; इस स्टेशन पर खड़ी थी ट्रेन
Fri, 15 Dec 2023 05:19 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 15 Dec 2023 05:19 PM IST
सार
ट्रेन से यात्रियों को खिड़की तोड़कर सुरक्षित निकाला गया। बोगी से बाहर निकलने के बाद यात्रियों के चेहरे पर डर साफ देखा गया। अग्निशमन विभाग के कर्मी और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधुबनी के जयनगर से मुम्बई जाने वाली पवन एक्सप्रेस के एसी टू टायर कोच में अचानक आग लग गई। आग लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, कर्मचारियों की सूझबूझ से लगी आग पर काबू पा लिया गया है। ट्रेन से यात्रियों को खिड़की तोड़कर सुरक्षित निकाला गया। बोगी से बाहर निकलने के बाद यात्रियों के चेहरे पर डर साफ देखा गया। अग्निशमन विभाग के कर्मी और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयनगर आने पर प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी ट्रेन
रेलवे सूत्रों की मानें तो जयनगर में सिर्फ पानी लोड और साफ-सफाई की जाती है। वाशिंग मुंबई में होती है। इलेक्ट्रिक चेक हुई थी या नहीं अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। यह ट्रेन मुंबई की ओर जाती है और जयनगर आने पर प्लेटफॉर्म पर लगी रहती है। घटना के बाद रेलवे की टीम जांच में जुट गई है। अगलगी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सही समय पर रेलवे की पूरी टीम आ गई
इधर, इस मौके पर आरपीएफ जीआरपी के पुलिस टीम अग्निशमन विभाग के कर्मी सहित अन्य रेल कर्मी मौजूद थे। वहीं प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों का कहना है कि अगलगी के बाद ट्रेन में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। यात्रियों में दहशत था। हालांकि, सही समय पर रेलवे की पूरी टीम आ गई और आग पर काबू पा लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे की ओर से इस मामले में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। टीम मामले की जांच कर रही है।