फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : A friend of a grocery shop owner got murdered in Manipur.manipur news hindi

Bihar News : मणिपुर में व्यवसाय करने वाले युवक का मर्डर, पुलिस ने बताई यह वजह

Wed, 09 Aug 2023 10:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 09 Aug 2023 10:32 PM IST
सार

Bihar News : मणिपुर के इंफाल में दुकानदारी करने वाले युवक को उसके ससुराल में अपराधियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी। पुलिस ने अब इस हत्या का उद्भेदन कर दिया हैं। पुलिस का कहना है कि दोस्त ने ही दोस्त की हत्या करवाई है।
 

विज्ञापन
Bihar News : A friend of a grocery shop owner got murdered in Manipur.manipur news hindi
प्रेस वार्ता करते समस्तीपुर एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के संबंध में समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी का कहना है कि कारोबारी के दोस्त ने ही उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले सुपारी किलर को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
मामला समस्तीपुर जिला के बंगरा थाने के सिरसिया गांव की है जहां पिछले महीने मणिपुर में किराना दूकान कर जिन्दगी बसर करने वाले कारोबारी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अब समस्तीपुर पुलिस ने हत्या के इस मामले का उद्भेदन कर लिया हैं। इस संबंध में समस्तीपुर एसपी ने बताया कि कारोबारी सुजीत कुमार चौधरी की हत्या उसके दोस्त रत्नेश ने ही करवाई है। हत्या करवाने के लिए रत्नेश ने वैशाली के तीन पेशेवर अपराधियों को 6 लाख में हायर किया था।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी से था नाजायज संबंध
त्नेश का सुजती की पत्नी से अवैध संबंध था। जिस कारण उसने उसे रास्ते से हटाया। इस मामले में पुलिस ने एक सुपारी किलर वैशाली जिले के महनार गांव निवासी रामजी सहनी का पुत्र निक्की कुमार को गिरफ्तार करते हुए हतया में प्रयुक्त देसी पिस्टल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम-प्रसंग में दोस्त बन रहा था बाधक
समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मृतक सुधीर कुमार चौधरी और रत्नेश कुमार दोनों मणिपुर के इंफाल में रहकर कारोबार करते थे। दोनों अच्छे दोस्त थे इस वजह से रत्नेश कुमार का सुधीर के घर पर आना जाना शुरू हो गया। इसी क्रम में रत्नेश कुमार का सुधीर की पत्नी के साथ जान पहचान हुई और फिर दोनों में बाचचीत होने लगी। जल्द ही यह बातचीत दोस्ती और प्यार में बदल गयी। एसपी ने बताया कि अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आयी कि दोनों सुधीर कुमार चौधरी से छिप कर एक दूसरे से मिलने लगे। अब रत्नेश कुमार सुधीर की पत्नी के प्यार में इतना पागल हो गया था कि उससे शादी कर लेना चाहता था। लेकिन किसी तरह इस बात की जानकारी सुधीर को हो गई। सुधीर ने जब इस बात का विरोध किया तब रत्नेश ने उसे रास्ते से हटाने के लिये सुधीर कुमार चौधरी की हत्या की साजिश डाली।

वैशाली से हायर किया था शूटर
एसपी विनय तिवारी ने बताया कि रत्नेश ने वैशाली जिला के तीन शूटरों को दो -दो लाख रुपए में हायर किया इस बात पर राजी किया कि काम होने के बाद राशि देंगे। योजना अनुसार रत्नेश के अलावा तीनों अपराधी राजधानी रोड से सटे सिरसियों गांव में अपने दुकान का निर्माण करा रहे सुधीर कुमार चौधरी के करीब पहुंचे और सिर में गोली दी। गोली लगते ही उसकी मौत हो गई।

शक न होने के लिए किया ऐसा काम
किसी को शक न हो इसके लिये हत्या के बाद आरोपी रत्नेश कुमार मृतक सुधीर कुमार चौधरी के पोस्टमार्टम के वक्त भी मौजूद रहा और इनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ। जिसके कारण मृतक के घर वालों को रत्नेश कुमार पर थोड़ा भी शक नहीं हुआ। घटना के बाद मृतक की पत्नी के द्वारा शटर बनाने वाले मो शहजाद को नामजद करते हुये कत्ल की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी क्योंकि कुछ दिन पहले मो शहजाद से मृतक की कहासुनी हुई थी। इस मामले में गिरफ्तार निक्की ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अब पुलिस इस मामले में फरार मृतक के दोस्त रत्नेश के अलावा सुपारी किलर विक्की कुमार और सूरज कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


ससुराल में हुई थी हत्या
 पिछले महीने के 10 जुलाई को बंगरा थाने के सिरसिया गांव में दुकान का निर्माण करा रहे सुजीत कुमार चौधरी की हत्या बदमाशो ने उस समय कर दी थी जब वह अपने ससुराल में दुकान का निर्माण करा रहे थे। मूलत: दलसिंहसराय के मोख्तियारपुर का रहने वाला सुजीत मणिपुर के इंफाल में रहकर कारोबार करता था। इन दिनों मकान बनाने के लिए अपने ससुराल आया हुआ था। वह ससुराल में ही रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed