फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: A big gift for the people of Patna, now income tax has reached Bansghat.

Patna Route : अटल पथ के बाद पटना में एक और नई सड़क; नवीन सिन्हा पथ कहां से कहां ले लाएगा?

Mon, 11 May 2026 11:07 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Mon, 11 May 2026 11:07 AM IST
सार

पटनावासियों के लिए आज बड़ा दिन है। बिहार सरकार के एक ऐसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है जो राजधानी की लाइफलाइन बनने जा रही है। अब यहां से गुजरने वाले लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Bihar News: A big gift for the people of Patna, now income tax has reached Bansghat.
नवीन किशोर सिन्हा पथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए एक बड़ी परियोजना पूरी कर ली गई है। पटना स्मार्ट सिटी की ओर से मंदिरी नाला परियोजना के तहत आयकर चौराहा से अशोक राजपथ तक 1289 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया है। इस परियोजना पर कुल 115.08 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में इस मेगा प्रोजेक्ट का शुभारंभ कर दिया गया। इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार सरकार के सभी मंत्री शामिल हुए। 
विज्ञापन


2023 में शुरू हुआ था काम

परियोजना का कार्य सितंबर 2023 में शुरू हुआ था और इसे 25 मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। नव निर्मित सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर टू-लेन है। इसके अलावा 3.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड और एक मीटर चौड़ा ड्रेन भी बनाया गया है।

विज्ञापन

इस परियोजना के तहत मंदिरी नाले का जीर्णोद्धार कर उसे पूरी तरह ढक दिया गया है और उसके ऊपर सड़क बनाई गई है। इससे एक ओर जहां लोगों को नया संपर्क मार्ग मिला है, वहीं दूसरी ओर जलजमाव और गंदगी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों को होगा फायदा

परियोजना के अंतर्गत कुल छह कल्वर्ट का निर्माण किया गया है। यह सड़क नेहरू पथ (बेली रोड) स्थित आयकर चौराहा को दानापुर-बांकीपुर पथ के बांस घाट से जोड़ती है। निर्माण कार्य के दौरान बॉक्स ड्रेन आधारित टू-लेन संपर्क पथ तैयार किया गया है।

मंदिरी नाले में एसपी वर्मा रोड, मीठापुर, गर्दनीबाग, मानूनजार, धोबीघाट, इको पार्क क्षेत्र, छज्जूबाग, एमएलए फ्लैट और सिंचाई भवन इलाके के नाले आकर मिलते हैं। ऐसे में इस परियोजना को राजधानी की जलनिकासी व्यवस्था के लिए अहम माना जा रहा है।


सफाई कार्य को आसान बनाने के लिए रैंप बनाए गए

परियोजना में सर्विस रोड के साथ यूटिलिटी डक्ट और नाले का निर्माण भी किया गया है। साथ ही सफाई कार्य को आसान बनाने के लिए दो रैंप भी बनाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस सड़क के शुरू होने से शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक दबाव कम होगा और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed