{"_id":"68109ee1f7d02f78580dbe62","slug":"bihar-news-27375-asha-workers-will-be-reinstated-health-minister-mangal-pandey-vacancy-bihar-election-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 'अगले तीन महीने के अंदर 27375 आशा की होगी बहाली', स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया यह एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 'अगले तीन महीने के अंदर 27375 आशा की होगी बहाली', स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया यह एलान
Tue, 29 Apr 2025 03:11 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 29 Apr 2025 03:11 PM IST
सार
Bihar Jobs Updates: मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अब तक विभिन्न पदों के लिए 35 हजार 383 पदों के लिए विज्ञापन भी प्रकाषित किए जा चुके हैं। कई अन्य रिक्तियों पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार आगामी विधानसभा से पहले नौकरी को लेकर किए गए अपने वादे को हर हाल में पूरा करना चाहती है। इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग में एक और बड़ी बहाली होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य में 27,375 आशा कार्यकर्ताओं की शीघ्र बहाली होगी। अगले तीन महीने के भीतर राज्य में 27,375 आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं का चयन ग्राम सभा के माध्यम से होगा। इसके कार्यान्वयन का जिम्मा स्थानीय मुखिया को दी जाएगी। वहीं शहरी क्षेत्रों में होने वाले चयन में स्थानीय वार्ड पार्षदों की अहम भूमिका होगी। आगामी तीन महीने के भीतर ग्रामीण क्षेत्रों में 21 हजार 9 आशा एवं शहरी क्षेत्रों के लिए 5316 आशा चयनित होंगी। साथ ही 1050 आशा फैसिलिटेटर का भी चयन किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया तीन माह के भीतर पूर्ण कर ली जाएगी। आशा कार्यकर्ता सामुदायिक स्तर पर प्राथमिक देखभाल प्रदाताओं के रुप में कार्य करती हैं। श्री
जल्दी ही बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने संबंधित अधिकारियों को चयन की पूरी प्रक्रिया में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया। कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, विशेषज्ञ चिकित्सकों, मेडिकल ऑफिसर एवं आय़ुष चिकित्सकों सहित अन्य बहालियों की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। जल्दी ही बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
यह भी पढ़ें: सम्मान देने वालों को ही सम्मानित कर छह मिनट में कार्यक्रम से निकले सीएम नीतीश कुमार
विज्ञापन
सभी संयंत्रों के मेंटेनेंस की प्रक्रिया जल्द शुरू करें
मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य समिति में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने राज्य के अस्पतालों में दी जा रही डायलिसिस, इमरजेंसी केयर, पैथोलॉजी जांच सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की अद्यतन जानकारी ली। अधिकारियों को यह निर्देष दिया कि सूबे के सभी अस्पतालों में आनेवाले मरीजों को तमाम चिकित्सकीय सुविधाएं सुविधाजनक तरीके से दी जाए। बैठक के दौरान राज्य के जिला एवं अनुमंडल अस्पताल सहित क्रिटिकल केयर यूनिट में बेडों की संख्या बढाने का निर्देश देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में संचालित ट्रॉमा सेंटर में दी जानेवाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना काल में स्थापित ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों के देखरेख औऱ रखऱखाव का भी निर्देश दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी संयंत्रों के मेंटेनेंस की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की बात कही।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन