फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: 14 year old girl sexually exploited in Muzaffarpur; pregnant, family members complain to police

Bihar News: 14 साल की लड़की के साथ गंदा काम करता रहा चार बच्चों का बाप, दो माह की प्रेग्नेंट हुई तो हुआ खुलासा

Sun, 24 Nov 2024 10:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 24 Nov 2024 10:13 AM IST
सार

Bihar Police: पियर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि एक पीड़ित के लिखित दिए गए आवेदन के महज दो घंटे के अंदर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची की जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: 14 year old girl sexually exploited in Muzaffarpur; pregnant, family members complain to police
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चार बच्चों के पिता ने 14 साल की लड़की का यौन शोषण किया है। जब वह दो माह की गर्भवती हुई तो उसे तीन दिनों तक गायब रखा। परिजनों ने काफी खोजबीन की तो पता चला कि इलाके के ही शख्स ने ही इस घटना के अंजाम दिया। फौरन परिजन पुलिस के पास गए। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से लड़की को सकुशल बरामद किया। जब परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी दो माह की गर्भवती है तो वह दंग रह गए। परिजनों ने जब आरोपी से शिकायत की उसने जान से मारने की धमकी दी। परिजन न्याय की गुहार लगाने पुलिस के पास पहुंचे। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बंदरा प्रखंड के पियर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 

विज्ञापन


मां बोली- बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया
पीड़िता की मां ने कहा कि मेरे घर के बगल में ही आरोपी का खेत है। वहां आने जाने के क्रम में मेरी एक नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर प्रेम जाल में फंसा लिया। यही नहीं इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई। करीब तीन दिन से मेरी पुत्री घर से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चल रहा था। इसके बाद लोगों की मदद से शनिवार को पुत्री को बरामद कर लिया। मेरी पुत्री ने बताया कि वह दो महीने की गर्भवती है। उक्त युवक की बच्चे की मां बनने वाली हूं। और आरोपी तीन दिन से हमे दूसरे जगह पर रखे हुआ था। वह युवक पहले से शादीशुदा और चार बच्चे का बाप है। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया जा रहा था और अब हमें न्याय चाहिए।
विज्ञापन


पुलिस ने दो घंटे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की शिकायत मिलने के बाद एक्शन में आई हुई पुलिस ने कार्रवाई किया। आरोपी को पकड़ा गया है। इधर, इस मामले में पियर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि एक पीड़ित के लिखित दिए गए आवेदन के महज दो घंटे के अंदर में आरोपी विष्णुपुर मेहसी निवासी मो मुनिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची की जांच करवाई जा रही है। वही आवश्यक पूछताछ एवं कागजी प्रक्रिया उपरांत आरोपी को कोर्ट भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ में मामले को दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed