फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: 125 units of electricity free in Bihar; Electricity bill, prepaid meter, explainer, Nitish Kumar

Bihar: 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी; आपका बिल कितना बनेगा, प्रीपेड मीटर वालों को कब फायदा मिलेगा? जानें सब कुछ

Sat, 19 Jul 2025 10:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 19 Jul 2025 10:57 AM IST
सार

Electricity Bill : ऊर्जा विभाग के अनुसार, राज्य में 90 फीसदी बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली खपत करने पर एक पैसा भी नहीं देना पड़ेगा। इसका एक करोड़ 67 लाख 94 हजार उपभोक्ताओं मिलेगा। आइए जानते हैं सरकार की इस योजना के बारे में...

विज्ञापन
Bihar News: 125 units of electricity free in Bihar; Electricity bill, prepaid meter, explainer, Nitish Kumar
सीएम नीतीश कुमार ने 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने का एलान किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने सभी घरेलु उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात दी है। अब बिहार में 125 यूनिट बिजली पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। राज्य सरकार ने इसे शत-प्रतिशत सब्सिडी नाम दिया है। लेकिन, आम भाषा में कहें तो यह घरेलु उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त में मिलेगी। ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव के अनुसार, बिहार में घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या एक करोड़ 86 लाख 60 हजार है। इनमें 125 यूनिट तक बिजली की मासिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या एक करोड़ 67 लाख 94 हजार है, जो कुल घरेलू उपभोक्ताओं का 90 प्रतिशत है। इन उपभोक्ताओं को अब बिजली का बिल नहीं देना पड़ेगा। इससे अधिक यानी 125 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करने पर बिजली पर पहले से लागू टैरिफ के हिसाब से बिजली का बिल देना होगा। इधर, सरकार के इस नए एलान के बाद उपभोक्ताओं के खुशी की लहर है। लेकिन, कुछ सवाल भी हैं, जिनके सवाल लोगों को नहीं मिले हैं। 'अमर उजाला' के पूछने पर ऊर्जा विभाग ने इन सवालों का जवाब दिया। आइए जानते हैं...

विज्ञापन


सवाल: अगर 200 यूनिट बिजली की खपट हुई है तो कितना यूनिट का बिल आएगा?

  • जवाब: ऊर्जा विभाग के अनुसार, सरकार ने 125 यूनिट बिजली का बिल शून्य कर दिया है। इस पर कोई भी टैक्स नहीं लगेगा। 125 यूनिट से अधिक जितनी खपत होगी, उतना का भी बिल होगा। जैसे 200 यूनिट खपत होने पर मात्र 75 यूनिट बिजली का ही शुल्क देना होगा। 
  • विज्ञापन

सवाल: एक शख्स के नाम पर अलग-अलग मकान या फ्लैट है। क्या इन्हें छूट मिलेगी?

  • जवाब: नहीं, अगर अलग-अलग मकान या फ्लैट में एक ही नाम से कनेक्शन है तो 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ एक जगह मिलेगा। अगर मकान मालिक और किराएदार के नाम से अलग-अलग कनेक्शन है तो इसका लाभ दोनों को मिलेगा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

सवाल: स्मार्ट मीटर वाले बिल कैसे देखेंगे? उसमें कैसे समझेंगे कि कैसे रियायत मिली?

  • जवाब: स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को अगस्त माह से उनका बिजली बिल दिखने लगेगा। रियासत की भी जानकारी उसमें दी जाएगी। मोबाइल एप या वेब पोर्टल पर अपना बिल देख सकते हैं। 

सवाल: जुलाई से ही घोषणा हुई है तो स्मार्ट मीटर वालों का कटा पैसा क्या लौटेगा?

  • जवाब: अगस्त माह में स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के खाते में जुलाई का बिल क्रेडिट हो जाएगा।  

सवाल: एक घर में दो पंखे, 9 वाट के चार बल्ब, 22 वाट का एक ट्यूबलाइट, एक फ्रिज लगातार 24 घंटे चलता है तो एक दिन में कितने यूनिट बिजली खर्च होगी?

  • जवाब: अगर आप 75 वाट के दो पंखे, नौ वाट के चार बल्ब, 22 वाट के ट्यूबलाइट मिलकर 208 वाट हो गए। यह 24 घंटे करीब 4.9 यूनिट बिजली खपत करेंगे। वहीं एक 200 लीटर का फ्रिज रोज करीब एक से 1.2 यूनिट बिजली खपत करता है। इस तरह आपको रोज करीब छह से सात यूनिट तक बिजली की खपत हो सकती है।

सवाल: पटना शहर में दो किलोवाट बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ता अगर 325 यूनिट बिजली की खपत करते हैं तो उन्हें कितना बिल आएगा? और इतना ही खपत अगर ग्रामीण क्षेत्र में करेंगे तो कितना बिल आएगा?

  • जवाब: आपको भी 125 यूनिट बिजली का बिल नहीं देना होगा। शेष बची 200 यूनिट बिजली पर पहले 100 यूनिट के लिए 4.12 रुपये और बाकी के 100 यूनिट पर 5.52 रुपये के हिसाब से बिल देना होगा। यानी आपको विद्युत शुल्क के साथ 1124 रुपया भुगतान करना होगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में आपको शहरी क्षेत्र की तुलना में लगभग आधी राशि का भुगतान करना होगा। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली का दर कम है। इसमें एक से 200 यूनिट बिजली खपत करने पर 2.45 रुपये ही लगते हैं। यहां पहले से 125 यूनिट बिजली का बिल शून्य रहेगा। बाकी बची 200 यूनिट बिजली के लिए 570 रुपये का भुगतान करना होगा। शहरी क्षेत्र में प्रति किलोवाट 80 रुपये के हिसाब से फिक्स चार्ज देना होता है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 40 रुपये प्रतिकिलोवाट के हिसाब से फिक्स चार्ज देना पड़ता है।

बिहारवासियों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की योजना कैबिनेट में पास

Bihar News: 125 units of electricity free in Bihar; Electricity bill, prepaid meter, explainer, Nitish Kumar
ऊर्जा विभाग के मंत्री विजेंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ प्रेस वार्ता की। - फोटो : अमर उजाला

मुफ्त बिजली के साथ सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए भी मदद देगी सरकार
उर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के विस्तारीकरण के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अतिरिक्त रुपये 3797 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस वर्ष 19 हजार 792 करोड़ रुपये के वित्तीय भार का वहन राज्य सरकार को करना पड़ेगा। अगले वित्तीय वर्ष से यह राशि बढ़ती जाएगी। कैबिनेट में लिए निर्णय के अनुसार, इसके साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं को न्यूनतम 1.1 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को पूर्ण वित्तीय सहायता एवं अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की भी स्वीकृति दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट प्रति माह तक यादि शत-प्रतिशत अनुदान पर बिजली दी जाती है। उनके घर की छतों पर अथवा सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाता है, तो राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को विशेष कर कम बिजली खपत करने वाले सभी उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ होगा। इससे न सिर्फ इन घरेलू उपभोक्ताओं को बिना रूके बिजली मिलेगी, बल्कि सौर ऊर्जा उत्पाद को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed