फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Newly married woman murdered for not getting bullet in Bhojpur, dead body disappeared

Bihar: भोजपुर में नवविवाहिता का मर्डर; बुलेट मांग रहा था पति, नहीं दिया तो लाश भी गायब

Sun, 19 Feb 2023 10:33 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 19 Feb 2023 10:33 AM IST
सार

भोजपुर में दहेज की मांग पूरी नही होने पर विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर दिया गया। पुलिस के द्वारा काफी ढूंढने के बाद भी लाश का कोई पता नही चल पाया। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर ओपी अन्तर्गत ईश्वरपुरा गांव की है। 

विज्ञापन
Bihar: Newly married woman murdered for not getting bullet in Bhojpur, dead body disappeared
भोजपुर में नवविवाहिता का मर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर में दहेज की मांग पूरी नही होने पर विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर दिया गया। मृतक महिला के माता-पिता शव को गंगा किनारे ढूढ़ते रहे लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस को भी हत्या कर गंगा नदी में शव को खपाने की भनक लगी। इसके लिए पुलिस ने भी कई घाटों पर छापेमारी किया लेकिन लाश का कोई पता नही चल पाया। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर ओपी अन्तर्गत ईश्वरपुरा गांव की है। मृतका मूल रूप से रोहतास जिले के बिक्रमगंज बलुआही गांव निवासी बिरेंद्र सिंह की 22 वर्षीय पुत्री लवली कुमारी है।

विज्ञापन


बुलेट की थी मांग 
परिजन बताते हैं कि लवली की शादी 11 दिसंबर 2020 को भोजपुर जिले के कारनामेपुर ओपी अन्तर्गत ईश्वरपुरा गांव निवासी राम अवतार सिंह के पुत्र जयगोविंद सिंह उर्फ भुटेली सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पूरे धूमधाम से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद तक सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। इसके बाद विवाहिता के पति और सास ससुर के साथ भैसूर, जेठानी, देवर और ननद के द्वारा उससे बुलेट की मांग कर प्रताड़ित करते हुए मारपीट की जाने लगी। लवली ने पति के द्वारा की जा रही बुलेट की मांग की जानकारी कई बार अपने मायके वालों को दिया. लेकिन गरीबी के कारण मायके वाले ससुराल पक्ष के लोगों के बुलेट के मांग को पूरा नहीं कर सके। बुलेट नहीं मिलने पर लवली के साथ कई बार मारपीट भी की गई जिसको ले कर सामाजिक रूप से कई बार समझौता भी हुए थे।
विज्ञापन


शव को कर दिया गायब  
16 फरवरी को लवली कुमारी हत्या हो गई लेकिन इसकी भनक उसके मायके वालों तक भी नहीं लगने दिया। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को भी ठिकाने लगा दिया। किसी तरह घटना की जानकारी जैसे ही मृतका के मायके वालों को मिली, उन लोगों ने इसकी तत्काल सूचना कारनामेपुर ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस लवली के ससुराल पहुंची लेकिन वहां पूरा घर खाली पड़ा था। घर में कोई नहीं था। पुलिस और लवली के मायके वालों ने शव को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन शव का कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 लोगों पर FIR दर्ज 
घटना के बाद लवली के पिता बिरेंद्र सिंह ने कारनामेपुर ओपी में लवली के पति जयगोविंद सिंह उर्फ भूटेली सहित 8 लोगों पर दहेज के लिए हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को गायब करने का प्राथमिकी दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने शव को तलाशने के साथ-साथ दहेज हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed