फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Newly married bride commits suicide mothers side accuses her of murder

Bihar Crime: नवविवाहिता ने की खुदखुशी, जमुई में पांच महीने पहले हुई थी शादी, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 14 Sep 2023 06:54 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 14 Sep 2023 06:54 PM IST
सार

बिहार के जमुई में नवविवाहिता के खुदखुशी करने का मामला सामने आया है। वहीं, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पांच महीने पहले ही नवविवाहिता की शादी हुई थी।

विज्ञापन
Bihar Newly married bride commits suicide mothers side accuses her of murder
नवविवाहिता ने की खुदखुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के अगहरा गांव में गुरुवार को एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते है ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मामले की सूचना मृतक के मायके वालों को दी गई। वहीं, सूचना मिलते ही मृतक के पिता अगहरा पहुंचे और घटना की जानकारी टाउन थाने को दी गई। जिसके बाद टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक नवविवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान अगहरा गांव निवासी धीरज कुमार की पत्नी अंजली कुमारी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि शेखपुरा जिले के सरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भदोस गांव निवासी गणेश राम की पुत्री अंजली कुमारी की शादी पांच माह पूर्व टाउन थाना क्षेत्र के अगहरा गांव निवासी सुखदेव राम के पुत्र धीरज कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच ठीक-ठाक नहीं चल रहा था। वहीं, गुरुवार को जब घर के सभी लोग खेत पर काम करने के लिए चले गए थे। उस समय नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मायके वालों ने नव विवाहित की हत्या करने का आरोप उसके पति, ससुर और ससुराल के अन्य लोगों पर लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री अंजली कुमारी अपने मायके में थी और तीन दिन पहले उनका दामाद धीरज कुमार आया और जबरन अंजली कुमारी को लेकर अगहरा चला गया। जबकि सभी लोग कुछ दिन और अंजली को मायके में रहने की बात कर रहे थे। लेकिन दामाद नहीं माने और मारपीट कर उसे ससुराल ले आया। वहीं, गुरुवार की सुबह भी अंजली के साथ मारपीट की गई थी। उसने फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। इधर, घटना के बाद ससुराल वाले मौके से फरार है। वहींं, पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed