फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar nawada rape case: Today Patna court pronounce verdict on RJD MLA Rajballabh Yadav

नवादा दुष्कर्म मामला : राजद विधायक राजबल्लभ यादव की किस्मत का फैसला आज

Sat, 15 Dec 2018 04:50 AM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 15 Dec 2018 04:50 AM IST
विज्ञापन
bihar nawada rape case: Today Patna court pronounce verdict on RJD MLA Rajballabh Yadav
rape accused RJD MLA Raj Ballabh Yadav

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव की किस्मत का फैसला शनिवार को हो जाएगा। यह मामला पटना के विशेष अदालत में 5 जून 2018 से चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज यानी 15 दिसंबर को इस मामले पर पटना सिविल कोर्ट परिसर में स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में फैसला आएगा। 

विज्ञापन


दुष्कर्म के अारोपी विधायक राजबल्लभ फिलहाल जेल में बंद हैं। इस मामले में नवादा से राजद विधायक राजबल्लभ के अलावा 5 अन्य भी आरोपी हैं। बता दें कि राजबल्लभ पर पूर्व में भी बलात्कार के आरोप लग चुके हैं जिसके कारण लालू यादव ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। हालांकि जल्द ही उन्हें पार्टी में फिर से शामिल कर लिया गया। 
विज्ञापन

 
पूरा घटनाक्रम - 
यह मामला एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का है। बिहारशरीफ की रहने वाली छात्रा को उसकी पडोसी सुलेखा देवी यह कहकर अपने साथ ले गई थी कि उसे एक जन्मदिन की पार्टी में चलना है। छात्रा जब उसके साथ एक घर में पहुंची तो वहां कोई पार्टी नहीं चल रही थी। वहां विधायक राजबल्लभ मौजूद थे। रिपोर्ट के अनुसार राजबल्लभ और सुलेखा ने एक साथ शराब पी और छात्रा को भी जबरन शराब पिलानी चाही। छात्रा ने इससे इंकार किया तो विधायक ने उसे एक पोर्न फिल्म दिखाते हुए कहा कि वह भी ऐसे ही करे जैसा फिल्म में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब छात्रा ने उस घर से निकलने का प्रयास किया तो विधायक के बॉडीगार्ड ने उसे पकड़कर वापिस विधायक के कमरे में धकेल दिया। पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया था कि विधायक ने अपने बॉडीगार्ड्स से कहा अगर वह पोर्न फिल्म की हीरोइन की तरह नहीं करती है तो वह उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म करें। इसके बाद विधायक ने भी छात्रा से दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा जैसे- तैसे पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। मामला सत्ताधारी पार्टी से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने छात्रा के बयान दर्ज कराए। छात्रा ने फोटो देखकर आरोपी विधायक की पहचान की। घटना 6 फरवरी 2016 की शाम की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed