फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: National President of Youth Congress targets NDA government: Smart Meter, Supaul News

Bihar: यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने NDA सरकार पर बोला हमला, पूछा- स्मार्ट मीटर के पीछे अदाणी तो नहीं?

Sun, 09 Mar 2025 10:42 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Mar 2025 10:42 AM IST
सार

Bihar News: यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने बिहार मांगे परिवर्तन सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान कहा कि अगर सरकार ने वादे निभाए, तभी उनको वोट देना। नहीं तो जुमलेबाजों को भगाओ।

विज्ञापन
Bihar: National President of Youth Congress targets NDA government: Smart Meter, Supaul News
स्मार्ट मीटर की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल के राघोपुर पहुंचे यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने केंद्र और राज्य सरकार पर करारा हमला बोला है। शनिवार को लखीचंद साहू उच्च विद्यालय मैदान में बिहार मांगे परिवर्तन सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार में नशाखोरी, बेरोजगारी और अपराध बढ़ने का दावा किया। साथ ही डबल इंजन की सरकार पर नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। हर बार चुनावों के दौरान कोसी तटबंध को पक्का करने का झूठा वादा किया जाता है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। दावा किया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिल कई गुना बढ़ गए हैं। यह जांच का विषय है कि इस मीटर का कहीं कोई अदाणी कनेक्शन तो नहीं है? केंद्र सरकार हर सरकारी संस्थान को अडानी के हवाले कर रही है। बिहार में भी निश्चित तौर पर बिजली का प्राइवेटाइजेशन किया गया होगा और जो लाभ सरकार तथा जनता को मिलना चाहिए, वह निजी कंपनी को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अपने सारे वादे पूरे किए तो लोगों को उनके पक्ष में वोट करना चाहिए। लेकिन अगर जुमलेबाजी से अगर ठगा जा रहा है और नौकरियां बेची जा रही हैं तो ऐसे लोगों को सत्ता से भगाने की जरूरत है।

विज्ञापन


पलायन के लिए मजबूर कर रही सरकार
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार चाहती तो युवाओं को अपने राज्य में ही रोजगार के पर्याप्त साधन मुहैया करा सकती थी। लेकिन अमित शाह का बेटा दुबई में मौज करेगा और बिहार का बेटा दूसरे राज्यों में मेहनत मजदूरी करेगा। बिहार सरकार जानबूझ कर यहां के युवाओं को पलायन के लिए मजबूर कर रही है। दावा किया कि राहुल गांधी ही देश में परिवर्तन ला सकते हैं, इसलिए लोगों को कांग्रेस का साथ देना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच साड़ी का भी वितरण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल हुए कई नेता व कार्यकर्ता
कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जमील अख्तर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। जबकि संचालन यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप कुमार चौधरी कर रहे थे। वही मंच पर मंच पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो बिमल यादव, पूर्व प्रदेश यूथ अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, बिहार युवा कांग्रेस के प्रभारी मो. शाहिद और प्रदेश प्रभारी शहनवाज आलम, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप कुमार चौधरी, परमेश्वर सिंह यादव, महेश पांडेय, मिन्नत रहमानी, जगदीश गुप्ता, अनुपम सहित अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed