फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Municipal Election: Election notification issued in 31 municipalities; Know when is voting

Bihar Municipal Election : 31 नगर निकाय में चुनाव का एलान; जानें, कब है वोटिंग और किस दिन आएगा रिजल्ट

Fri, 05 May 2023 07:02 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 05 May 2023 07:02 AM IST
सार

नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। 31 नगर निकायों में 9 मई को वोट डाले जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने राज्य के 31 जिले के DM को पत्र लिखकर निर्वाचन संपन्न कराने का निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन
Bihar Municipal Election: Election notification issued in 31 municipalities; Know when is voting
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। 31 नगर निकायों में 9 मई को वोट डाले जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने राज्य के जिले के DM को पत्र लिखकर निर्वाचन संपन्न कराने का निर्देश जारी किया है। इसके साथ इन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। सचिव ने जानकारी दी कि कुल 31 नगरपालिका, जिसमें 24 नगरपालिका जो नवगठन, उत्क्रमण या सीमा विस्तार के कारण अधिसूचित हैं और 7 नगरपालिका, जिनका कार्यकाल जून 2023 तक समाप्त हो रहे हैं, वहां आम निर्वाचन संपन्न कराये जाने के लिए गुरुवार यानी 4 मई को अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन


जानिए, कब होगा चुनाव...

  • निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र 11 में सूचना का प्रकाशन की तिथि- 9 मई
  • नामांकन प्राप्त करने की तिथि - 9 मई से 17 मई
  • संवीक्षा की तिथि - 18 से 20 मई
  • अभ्यर्थिता वापसी की तिथि - 21 से 23 मई
  • मतदान की तिथि - 9 जून
  • मतगणना की तिथि - 11 जून 

बिहार के 21 जिलों में होगा चुनाव
नगर निकाय चुनाव बिहार के 21 जिले, 2 नगर निगम, 18 नगर परिषद्, 11 नगर पंचायत में नगर निकाय चुनाव होंगे। पटना जिले के मनेर नगर परिषद में मतदान होगा। बक्सर में डुमराव नगर परिषद और इटानी नगर पंचायत का चुनाव होगा। रोहतास में बिक्रमगंज नगर परिषद, औरंगाबाद में दाउदनगर नगर परिषद, वैशाली में महनार नगर परिषद, नालंदा में राजगीर नगर परिषद और इस्लामपुर नगर परिषद में चुनाव होंगे। नवादा के हिसुआ नगर परिषद में मतदान होगा। गोपालगंज में हथुआ नगर पंचायत में मतदान होगा। मुजफ्फरपुर के काठी नगर परिषद और मोतीपुर नगर परिषद का चुनाव होगा। पूर्वी चंपारण में केसरिया नगर पंचायत और ढाका नगर परिषद के लिए मतदान होगा। पश्चिम चंपारण में नगर पंचायत मच्छर गांवा योगापट्टी में वोट पड़ेंगे। शिवहर के नगर परिषद का चुनाव होगा जबकि सीतामढ़ी में सुरसंड नगर पंचायत का मतदान होगा। दरभंगा में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव होंगे। जाले नगर परिषद, घनश्यामपुर नगर पंचायत, बिरौल नगर पंचायत और कमतौल अहियारी नगर पंचायत में मतदान होगा। मधुबनी में नगर निगम का चुनाव होगा जबकि झंझारपुर नगर परिषद का भी मतदान उसी दिन होगा। नगर निगम चुनाव सहरसा में भी होगा। किशनगंज में नगर पंचायत पवाखाली मैं वोट पड़ेंगे जबकि मुंगेर में 3 सीटों पर चुनाव होगा। मुंगेर में हवेली खड़गपुर नगर परिषद संग्रामपुर नगर पंचायत और असरगंज नगर पंचायत का चुनाव होगा। लखीसराय में बड़हिया नगर परिषद का चुनाव होगा। जमुई में झाझा नगर परिषद और बांका में नगर परिषद बांका का चुनाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed